Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

घर के पास मिला इलाज, जाना सेहतमंद बनने का राज

  • मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला
  • गर्भवती, बाल, किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर रहा खास जोर
  • दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों व 80 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई मुफ्त जांच

बलिया: आजकल रविवार का अवकाश का दिन सेहत की दृष्टि से बेहद खास रहा। जिले के 78 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा शहर के दो नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। दूर दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले करीब 8304 से अधिक लोगों को इस दिन सेहत की मुफ्त जांच का वरदान मिला। शहरी क्षेत्र में मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मेले का उद्घाटन किया। मेले में मौसमी बुखार की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहा।

मेले में वे सभी सुविधाएं मिले, जिसके लिए लोग जाते हैं अस्पताल: डीएम

शहर के नगरीय प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र बदुआ में मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने किया। इस खास मौके पर उन्होंने आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में वह सभी सुविधाएं एक ही जगह पर लोगों को मिल जाएं, जिसके लिए उन्हें बाकी दिनों में कामकाज छोड़कर अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएमओ डा प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि 78 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जबकि दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मार्च 2020 तक लगातार प्रत्येक रविवार को कुल 9 स्वास्थ्य मेले लगाए जाने हैं। मेले का आयोजन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर मेले के नोडल अधिकारी डा गोविन्द प्रसाद चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, प्रभारी चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

मेले में मिलीं ये सुविधाएं

• बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच
• गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण
• दवा और सभी पैथालॉजी की जांच निःशुल्क
• निःशुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण
• नसबंदी के लिए पंजीकरण
• आंखों की निःशुल्क जांच
• क्षय रोग की जांच
• परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निःशुल्क वितरण

आयुष्मान का गोल्डेन कार्ड भी बना

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगा कर करीब 2395 लोगों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए । सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए ।

ये सुविधाएं भी रहीं मौजूद

• चिकित्सा व उपचार के अलावा संदर्भन की सुविधा
• गर्भावस्था, प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श
• बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा
• मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया व कुष्ठ की स्क्रीनिंग
• बीपी, शुगर, मुख, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग
• तंबाकू और मद्यपान छोड़ने के लिए परामर्श

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...