Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*चार गोवंश के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*

बलिया:–पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 03.02.2020 को उ0नि0 राम सिंह यादव थाना उभांव मय हमराह देखभाल क्षेत्र में चौकिया मोड़ पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक मैजिक पिकप पर कुछ पशु तस्कर गोवंश लोड कर सोनाडीह की तरफ से कुण्डैल ढाला की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर विश्वार कर उ0नि0 मय हमराह के कुण्डैल ढाला रेलवे क्रासिंग पर आने वाले मैजिक पिकप का इन्तजार करने लगे कि थोड़ी देर में एक सफेद कलर मैजिक पिकप आती हुई दिखायी दी जिसे रोका गया तो मैजिक चालक वाहन रोकते हुए अपनी सीट से उतर कर भागना चाहा जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 15.25 बजे पकड़ लिया गया, तथा पीछे खड़ा एक व्यक्ति कूदकर भागने में सफल रहा। चालक से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम धर्मेन्द्र राजभर पुत्र जगतू राजभर निवासी सिहुलिया थाना मधुबन मऊ बताया। तथा भागने वाले वाले व्यक्ति का नाम पूछा गया तो उसका नाम नेसार पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम वसरिकापुर थाना सिकन्दरपुर बलिया बताया। मैजिक पिकप नं0 UP54 T 0682 के पीछे ढाला के अन्दर चेक किया गया तो 04 राशि गोवंश बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति धर्मेन्द्र राजभर से बरामद गोवंश के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि मै मैजिक पिकप में गोवंश लोड करके पशु तस्करी का काम करता हूँ। इससे मिले पैसे से ही वाहन की किस्त व मरम्मत आदि करके अपना तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता हूँ। इस सम्बन्ध में थाना उभांव पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
धर्मेन्द्र राजभर पुत्र जगतू राजभर निवासी सिहुलिया थाना मधुबन मऊ।
फरार अभियुक्तः-
नेसार पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम वसरिकापुर थाना सिकन्दरपुर बलिया ।
बरामदगीः-
01 मैजिक पिकप नं0 UP54 T 0682 से 04 राशि गोवंश बरामद
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
उ0नि0 राम सिंह यादव थाना उभांव मय हमराह।
दिनांक 04.02.2020

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...