Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दो महीने पहले लापता हुई नाबालिग छात्रा को मुरैना से बरामद,सप्लीमेंट्री आने पर डरकर चली गई थी

ग्वालियर

पुलिस ने दो महीने पहले लापता हुई नाबालिग छात्रा को मुरैना से बरामद किया है। छात्रा ने लौटकर बताया है कि वह सप्लीमेंट्री आने पर डरकर चली गई थी। फिर कुछ समय तक लखनऊ व दिल्ली के गुरुद्वारे में रही। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हजीरा के राठौर चौक गदाईपुरा से एक 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा करीब दो माह पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। प रिजन ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद थाना आकर अपहरण की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की थी।

इस संबंध में एसपी ग्वालियर ने छात्रा की तलाश करने वाले को 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की थी। इस संबंध में सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने छानबीन शुरू की थी। सोमवार को छात्रा को मुरैना से बरामद किया है। वह मुरैना में किसी गुरुद्वारे के पास मिली है। छात्रा को ग्वालियर लाकर पूछताछ की है। छात्रा ने बताया है कि वह फेल होने पर पिता कीडांट से डरकर चली गई थी। कुछ समय तक लखनऊ के गुरुद्वारे फिर दिल्ली में ठहरी। अभी खुद ही ग्वालियर आ रही थी। अभी पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसके साथ कोई और तो नहीं था।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...