
बलिया:-पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अवैध शराब बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 03.02.2020 को उ0नि0 बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सुखपुरा बलिया मय हमराह, उ0नि0 अखिलेश पाण्डेय देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित व रात्रिगस्त में कस्बा सुखपुरा में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की कुछ लोग ट्रक से अवैध शराब लेकर गड़वार की तरफ से आ रहे हैं तथा सुखपुरा चौराहा होते हुए बिहार की तरफ जायेंगे। इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम गड़वार रोड भोजपुर पुलिया पर आने वाली गाड़ी का इन्तजार करने लगे कि थोड़ी देर बाद गाड़ी आती दिखायी दी जिसे मुखबिर की निशानदेही पर रोका गया तथा गाड़ी चालक व सवार दो अन्य व्यक्ति को समय 23.10 बजे पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो चालक ने अपना नाम मोहित पुत्र अलियाह निवासी गामड़ी थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा बताया तथा दूसरे ने धर्मवीर पुत्र रामफल निवासी गामड़ी थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा व तीसरे ने अभिषेक यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम जनऊपुर थाना गड़वार बलिया बताया। ट्रक नं0 HR 69 A 3418 की तलाशी ली गयी तो 990 पेटी (प्रत्येक पेटी 48 शीशी प्रत्येक शीशी 180 ML) कुल 8553.600 लीटर CRAZY ROMEO WHISKY for sale in the state of punjab लिखा अवैध शराब बरामद हुआ। कड़ाई से पुछताछ में उक्त अभियुक्तों ने बताया की 2-3 लोग और है जो इसको मंगवाते है और बिहार में सप्लाई करते है।
इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/2020 धारा 60(1)63 आबकारी अधि0 व 419,420,467,468,471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
- अभियुक्त मोहित पुत्र अलियाह निवासी गामड़ी थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा
- धर्मवीर पुत्र रामफल निवासी गामड़ी थाना गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा
- अभिषेक यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी ग्राम जनऊपुर थाना गड़वार बलिया
बरामदगीः- - कुल 990 पेटी में (47520 शीशी) 8553.600 लीटर अवैध अंग्रेजी प्रतिबन्धित शराब।
- 01 अदद ट्रक नं0 HR 69 A 3418
गिरफ्तार करने वाली टीमः- - उ0नि0 बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सुखपुरा बलिया मय हमराह
- उ0नि0 अखिलेश कुमार पाण्डेय थाना सुखपुरा बलिया।
दिनांक 04.02.2020
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal