बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/जिले में लगभग हजारो अंतरराज्यीय कोयला ट्रेलरों का प्रति दिन आना जाना लगा हुआ है जिसके कारण आय दिन कोई ना कोई दुर्घटनाये भी होती रहती है जिनके कारण आय दिन शहर का माहौल बिगड़ा मिलता है नगर वासियो का कहना है कि इन कोयला ट्रेलरों को दूसरे सड़क मार्ग से चलाया जाए लेकिन इसपे कोई पहल दिखाई देता नही आ रहा है।।

आप को बता दे कि इतने दुर्घटनाओं के बाद भी यातायात विभाग इनपे कोई ध्यान नही दे रहा है जिसके कारण लगभग शहर में सैकड़ो कोयला ट्रेलर पीछे में बिना नम्बर लिखे ही शहर में आ जा रही है कुछ तो ऐसे ट्रेलर है जिनका आगे का भी नम्बर कोयला लगे होने के कारण दिखाई नही देता अगर ऐसे में कोई कोयला ट्रेलर कोई बड़ी बारदात कर भाग जाए तो उसे ढूढना मुश्किल हो जाएगा अभी तक जिले में कितनी घटनाये ऐसी हो चुकी है जिसका कोई पता नही है।।उसके बाद भी यातायात विभाग कोई ध्यान नही दे रहा है ।
हजार कमियों के बाद भी कोयला ट्रेलरों पर कोई कार्यवाई क्यो नही करता यातायात विभाग कि टेम्पू मोटरसायकल पिकप आदि वाहनों पर आय दिन कार्यवाई होती रहती है लेकिन कोयला ट्रेलरों पर इतना मेहरबानी क्यो।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal