Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*जिलाधिकारी ने किया केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण*

बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शनिवार को केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के सभी कक्षों का जायजा लिया और विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों से पठन-पाठन से जुड़ी जानकारी ली।

विद्यालय में पहुंचने के बाद उन्होंने कुछ छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया और कम्प्यूटर लैब, सीएमपी कक्ष, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला व म्यूजिक कक्ष का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबन्धक समिति की बैठक की। समिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार को निर्देश दिया कि विद्यालय में जो व्यवस्था नही है उसको कर लिया जाय। एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव एवं केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार साथ थे।

छात्रा को दिया पांच सौ देकर पुरस्कृत किया

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संगीत कक्ष में पढ़ रही कक्षा तीन की छात्रा से एक गीत सुना। शानदार प्रस्तुति पर खुश होकर उसे पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार से विद्यालय की सारी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में 1037 बच्चे हैं और 37 अध्यापक तैनात हैं।


समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में करें काम: डीएम

  • टाउन पॉलिटेक्निक के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में किया प्रतिभाग

बलिया: टाउन पॉलिटेक्निक में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन शनिवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दौरा किया। वहां शुरू किए गए फायरिंग रेंज पर जाकर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने स्वयं राइफल से फायरिंग की। कैडेटों को संबोधित करते हुए डीएम श्री शाही ने कहा कि आप इस शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण का सही उपयोग कर अपने व्यक्तित्व में निखार व समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम करें। इस अवसर पर रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को जिलाधिकारी प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने विजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया। इसके बाद कैंप में उपस्थित अधिकारियों के साथ ग्रुप फोटोग्राफी की गई। जिलाधिकारी को कैंप कमांडेंट, एनसीसी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

साफ सफाई के प्रति जागरूक करेंगे एनसीसी कैडेट

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा, एक ऐसी पहल शुरू हो, जिसमें शहर के तिराहे, चौराहे स्थित सेनानियों की प्रतिमाओं को एनसीसी कैडेटों द्वारा हर सप्ताह सफाई करके उन्हें सम्मान देना है। इससे आसपास के और लोग सब सफाई के प्रति जागरूक होंगे। जिलाधिकारी द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर में चल रहे फायरिंग, हथियार प्रशिक्षण युद्ध कौशल आदि के लिए कैंप कमांडेंट कर्नल डीएस मलिक की सराहना की।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...