राजकुमार सिंह
HS-NEWS- R.P.SONI(M.P.)SINGRAULI
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध रूपी आग साहिल बाग मे लगी बुझाने के बजाय आए दिन बढ़ते हुये देश के कई राज्यों के साथ अब तेजी से जिला खंड ग्राम अस्तर मे चिंगारी पहुंच रही है सत्तासीन भाजपा छोड़ सभी समाजसेवी जन संगठन महिला मजदूर किसान विद्यार्थीओ का एकजुटता और विरोध सभाओं मे शामिल हो आजाद देश मे आजादी की माग चिंता जनक

जिले के चितरंगी खंड मुख्यालय खेल मैदान में 28 जनवरी 2020 को नागरिकता संशोधन विधेयक विरोधी मंच बैनर लगा धरना आमसभा का चेतमणि सिंह पूर्व विधायक प्रत्याशी कामरेड बैजनाथ सचिव भाकपा (मा-ले) रेड स्टार एवं एलपी यादव समाजसेवी द्वारा ब्यवस्था किया गया जहाँ धरना के पश्चात मोहम्मद आबिद हुसैन द्वारा संबोधन और शासक के प्रति गजब रोष जोश के साथ मंच का संचालन किया गया

जहां मुख्य रूप से “अशोक सिंह पैगाम प्रदेश सचिव” राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ मध्य प्रदेश “कामरेड उर्मिला संयोजक” मध्यान भोजन एवं रसोइया संघर्ष समिति मध्य प्रदेश मौजूद रही जिनके द्वारा लोगो को CAA, NPR, NRC, कानून के बारे में विस्तार पूर्वक समझाते हुए पुरखों का अपमान और गरीब, एसटी, एसशी, ओबीसी, मुस्लिम विरोधी काला कानून मौजूदा सरकार को शीघ्र वापस लेने को कहे और कानून वापस ना लेने पर शाहीन बाग के महिलाओं का पूर्ण समर्थन के साथ विशाल आंदोलन करने की चेतावनी दिया गया, जहां अमृत विश्वकर्मा पत्रकार आलोक दुवेदी के अलावा स्थानीय पुलिस सुरक्षा टीम मौजूद थे

वही कामरेड जागेश्वर जल जंगल जमीन जीवन बचाओ साझा मंच चितरंगी के अलावा विभिन्न संगठनों के वक्ता आबिद हुसैन अंसारी, दल प्रताप सिंह, हनिम बक्स, फूल मोहम्मद, शमशेर अंसारी द्वारा अपने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को कोसते हुए बोले गरीब विरोधी काला कानून तत्काल वापस ना लेने पर विशाल आंदोलन करने की चेतावनी जिसके पश्चात नारेबाजी करते हुए चौदह सूत्रीय मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति के नाम खंड प्रशासन “कुनाल राउत तहसीलदार” को ज्ञापन सौंपा गया जिनके द्वारा अपने अस्तर के सभी समस्या का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया गया, जहां कामरेड अनंती, कामरेड जया कुमारी, कामरेड राजधानी, कामरेड उमा प्रसाद, कामरेड नेम राज, कामरेड रमेश, कामरेड राजबली, कामरेड राणावत, कामरेड कृष्ण कुमार, सलीम अंसारी, दरोगा सिंह आयाम, अली बक्स, गुलाम नबी, आबिद हुसैन, नीलेश साकेत, रफी मोहमद, मुस्ताक अहमद, महमूद अहमद, सहित कई सैकड़ा महिला पुरुष क्षेत्रीय समस्या के साथ शाहीन बाग महिलाओं के समर्थन में मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal