Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आदर्श मंडी बनाई जाएंगी जहां किसानों को मिलेंगी सभी सुविधाएं : मंत्री यादव

ग्वालियर
डबरा चीनोर

मध्यप्रदेशसरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों की उन्नति के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। हमारी सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत प्रथम चरण में 20 लाख किसानों के 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक के ऋण माफ किए गए हैं। योजना के द्वितीय चरण में भी ऋण माफी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह बात प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन सुभाष यादव ने चीनोर में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। किसानों के लिए शीघ्र ही आदर्श मंडी बनाने का कार्य भी किया जाएगा। इन मंडियों में किसान को वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनकी अपेक्षा किसान करते हैं। इसके साथ ही किसानों के अनाज को सुरक्षित रखने के लिए तीन लाख मैट्रिक टन तक की क्षमता वाले भण्डारण की व्यवस्थाएं भी सरकार करने जा रही है। इन केन्द्रों पर किसान अपनी उपज सुरक्षित रख सकेगा और जब चाहेगा, तब अपनी उपज बेच सकेगा। कृषि मंत्री श्री यादव ने कहा कि चीनोर में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण भी कराएंगे। आगामी एक माह में इसकी स्थापना की जाएगी। इसके बन जाने से आसपास के क्षेत्र के किसानों को भी मिट्टी परीक्षण की सुविधा चीनोर में ही उपलब्ध होगी।
मंत्री सचिन यादव ने किसानों से रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती अपनाने की बात कही। इस मौके पर किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु पालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने की। इस मौके पर मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय यादव, कलेक्टर अनुराग चौधरी उपस्थित थे।

300 और नई गोशालाएं बनाई जाएंगी

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में ऋण माफी का ऐतिहासिक निर्णय लेकर उसे अमलीजामा भी पहनाया है। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिला है। प्रथम चरण में ऋण माफी से जो किसान वंचित रह गए थे, उनके लिए द्वितीय चरण में ऋण माफी का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। किसानों के हित में प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि आगामी दो वर्षों में सभी निराश्रित गोवंश को सुरक्षित और संरक्षित किया जाए। इसके लिए प्रथम चरण में प्रदेश में एक हजार गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह गोशालायें अतिशीघ्र बनकर तैयार होंगीं और इनमें निराश्रित गोवंश सुरक्षित और संरक्षित होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अगले चरण में 300 नई गोशालाओं के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।

200 करोड़ खर्च कर भरेंगे हिम्मतगढ़ तालाब

पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने कहा कि किसानों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए हिम्मतगढ़ तालाब को भरने की कार्य करने की योजना तैयार की गई है। 200 करोड़ रुपए की लागत से इस परियोजना का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से हरसी डैम से पाइप लाइन डालकर हिम्मतगढ़ तालाब को भरा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हरसी डैम में पानी लाने के लिए अपर ककैटो और मड़ीखेड़ा डैम से पानी लाने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित और उनकी उन्नति के लिए कार्य कर रही है। किसानों के ऋण माफी का जो वचन सरकार ने दिया था उसे पूरा कर दिखाया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार तेजी के साथ विकास के कार्य कर रही है। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं पर तेजी से अमल प्रारंभ हो गया है। इस दौरान पांच किसानों को अनुदान राशि स्वीकृत की गई और पांच हितग्राहियों को चूजे वितरित किए गए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...