Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

किसानों ने कलेक्टर अनुराग चौधरी को किया सम्मानित

Gwalior-

डबरा भितरवारएरिया मेंबीते वर्ष पार्वतीशुगरमिल कंपनीसांखनी द्वारा मिल प्रबंधन द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसे लेकर क्षेत्र के किसानों की पीड़ा से रामसेवक शर्मा द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया था। किसानों की समस्या को सुनकर उन्होंने तत्काल मिल प्रबंधन को सख्त निर्देशित कर सभी किसानों के गन्ने का भुगतान कराने की कार्रवाई की थी।मिल संचालक ने कलेक्टर के कहनेतत्कालभुगतान किया था

भितरवार विकासखंड के ग्राम सोता खिरिया में किसानों द्वारा रामसेवक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई किसान संगोष्ठी व सम्मान समारोह में कलेक्टर अनुराग चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि
देश के आर्थिक विकास में कृषि क्षेत्र का विशेष योगदान है तथा महत्वपूर्ण भूमिका भी है। यदि कृषक वर्ग सशक्त होगा तो भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। आज जरुरत है कि किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर उनका उत्थान किया जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का शहरों की ओर पलायन तथा शहरीकरण की बढ़ती प्रक्रिया, युवा वर्ग की कृषि कार्य में घटती रुचि के कारण दिन-प्रतिदिन कृषि उत्पादन गिरता जा रहा है। यह एक बहुत बड़ी जटिल समस्या देश के अंदर उत्पन्न हो रही है। अगर समय रहते समस्या का समाधान शीघ्रता से नहीं किया गया, तो आने वाले समय में लोग दाने-दाने के लिए मोहताज हो जाएंगे। वहीं कृषि उत्पादन को देश में बढ़ते औद्योगीकरण से भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसलिए जो किसान खेतों में मेहनत करके फसल उत्पादित करता है, उसको उसका वाजिब दाम भी मिलना चाहिए। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य शासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजना किसानों के हित में चलाई गई है, जिनका लाभ किसानों को लेना चाहिए। देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में किसानों का विशेष योगदान है। इस दौरान ग्राम वासियों ने कलेक्टर के सामने कुछ समस्याएं रखी जिनका उन्होंने शीघ्रता से समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं किसानों की ओर से रामसेवक शर्मा, महेश शर्मा, अशोक अग्रवाल, सरमन सिंह किरार, राधा किशन गुर्जर आदि के द्वारा कलेक्टर को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पूर्व जिला योजना समिति सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा कि बीते वर्ष शुगर कंपनी सांख्नी द्वारा मिल प्रबंधन द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसे लेकर क्षेत्र के किसानों की पीड़ा से रामसेवक शर्मा द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया था। किसानों की समस्या को सुनकर उन्होंने तत्काल मिल प्रबंधन को सख्त निर्देशित कर सभी किसानों के गन्ने का भुगतान कराने की कार्रवाई की थी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, एसडीएम केके सिंह गौर, तहसीलदार कुलदीप दुबे, जनपद सीईओ अशोक शर्मा सहित कई अधिकारी कर्मचारी एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

000000000000

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...