ग्वालियर -बिजली कंपनी के महाप्रबधक शहर वृत्त डीबी ठाकरे का जाना लगभगतय बताया जा रहा है। उनकी जगह महाप्रबंधक विनोद कटारे कोमहाप्रबंधक बनाया जाएगा। इससे पहले विनोद कटारे ग्वालियर ओएण्डएममें महाप्रबंधक रह चुके हैं।
सूत्रों की माने तो बिजली कंपनी के उच्च स्तरीय प्रबंधन ने बड़े फेरबदलके संकेत दे दिए हैं। जल्द ही प्रबंधन कुछ महाप्रबंधकों को उनकी मनचाहीजगहों पर पोस्टिंग देने वाला है। डीबी ठाकरे को भोपाल से ग्वालियर इसउद्देश्य से लाया गया था जिससे वह यहा पूरे मनोयोग से काम करेंगे लेकिनसूत्रों का कहना है कि वह यहां के वजाय भोपाल जाने में अधिक रुचि दिखारहे हैं। डीबी ठाकरे का कार्यकाल भी अधिक नहीं शेष बचा है लिहाजा वह
चाहते हैं कि अपना अंतिम कार्यकाल अपने होम टाउन मेंपूरा करें तथा वहीं से सेवानिवृत्ति ले लें।
अफसरों के लिए होमटाउन बनी पहली प्राथमिकताबिजली कंपनी में हर अफसर को अपने होमटाउन(गृह नगर) में पदस्थापना चाहिए। कारण स्पष्ट है कि गृहनगर में पदस्थापना से घर की सुविधाओं के साथ-साथसामाजिक पहचान बनती है जिसका लाभ पद पर रहने केसाथ-साथ सेवानिवृत्ति के बाद भी मिलता है। शायद यहीवजह है कि ग्वालियर व भोपाल में ऐसे कई अधिकारी हैंजो आज भी होमटाउन में पदस्थ हैं वहीं अन्य अधिकारी
होमटाउन में पोस्टिंग के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।जहां तक सेवानिवृत्ति के नजदीक अफसरों की बात है तोहोमटाउन में पोस्टिंग पाना एक तरह से उनका हक भी हैयोंकि 60 वर्ष की उम्र में शरीर में इतनी क्षमता नहीं होतीहै कि वह दूसरे शहर में जाकर काम कर सकें। अगर वह काम भी करते हैंतो कंपनी को बेहतर परिणाम नहीं मिलते हैं जिसका असरकंपनी कीकार्यप्रणाली पर पड़ता है।
तेज-तरार्र अफसर के रुप में पहचान है कटारे की
बिजली कंपनी के महाप्रबंधक विनोद कटारे की पहचान कंपनी के तेजतर्रार अफसरों में होती है। उनकी इस छवि के कारण ग्वालियर ओएण्डएममें पदस्थी के दौरान उनकी अपने अधीनस्थ अफसरों से पटरी नहीं बैठी थी।
जिनमें मौजूदा भिण्ड जिले के महाप्रबंधक अशोक शर्मा जो कि पहलेउपमहाप्रबंधक थे तथा उपमहाप्रबंधक राजेश द्विवेदी मुय रुप से शामिल
हैं। बाद में इन दोनों ही अधिकारियों ने यहां से जाने में अपनी भलाई समझी
और अन्यत्र स्थानान्तरण करा लिया था।-
–राजस्व न आने से मची खलबली
सरकार को इस समय राजस्व की महती आवश्यकता है लिहाजा कंपनी के उच्च स्तरीय प्रबंधन को खास निर्देश दिए गए हैं कि वह उन अधिकारियों को की-पोस्टपर बैठाए जो सरकार को अधिक से अधिक राजस्व दे सकें। सूत्रों की माने तो इसी क्रम में ग्वालियर व भोपाल रीजन के कई अधिकारियों की अदला-बदली की जासकती है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी के सहायक व कनिष्ठ यंत्रियों का कहना है कि संबल योजना में सारा एरियर खत्म हो चुका है तथा इंदिरा गांधी गृह ज्योतियोजना के कारण अब बड़ी राशि के बिल बनना बंद हो गए हैं जिससे कंपनी में राजस्व बहुत कम आ रहा है लेकिन कंपनी का उच्च स्तरीय प्रबंधन इस बात कोस्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
बिजली कंपनी के डीबी ठाकरे महाप्रबधक शहर वृत्त का जाना लगभगतय,महाप्रबंधक विनोद कटारे कोमहाप्रबंधक बनाया जा सकता
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal