हिम्मत समाचार/मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़ (सारा सच हिम्मत के साथ)
🖋 कुलदीप सिंह (सन्नी)
● HS NEWS/सिंगरौली:- मोरवा थाना के गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे मैं 2 बाइक सवार युवकों की गई जान। गोरबी सिंगरौली मार्ग पर दो बाइक सवार रूद्र पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर पड़े। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही हुई मौत, वहीं दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार डिबुलगंज के
निवासी तौफीक हुसैन पिता तसुअर हुसैन उम्र 22 वर्ष एवं फैजल पिता मोहम्मद निजाम उम्र 18 वर्ष बरगवां में स्थित मीट की दुकान चलाते थे और मोटरसाइकिल से डिबुलगंज से बरगवां जा रहे थे की रूद्र पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें तौफीक हुसैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गोरबी चौकी प्रभारी संदीप नामदेव सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल फैजल को उपचार हेतु एनसीएल केंद्रीय चिकित्सालय मोरवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal