गुड़ खाना बंद करें निष्पक्ष करे पत्रकारिता निभाये अपनी जिम्मेदारी – शलभ भदौरिया
बढ़ता कारवाँ/सीधी/सिंगरौली (जमुना सोनी) मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सम्भागीय पत्रकार सम्मेलन एवं “गौरव सम्मान” कार्यक्रम सीधी के वैष्णवी गार्डन में मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री- कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेशाध्यक्ष- शलभ भदौरिया ने किया और उक्त कार्यक्रम में शिक्षा – स्वास्थ्य – खेलकूद – कराते, संगीत – गायन, किसानों एवं मजदूरों के दबे कुचले आवाज उठाने वाले समाजसेवियों, पत्रकारिता और साहित्य के सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को
मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री- कमलेश्वर पटेल एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष – शलभ भदौरिया के द्वारा *”गौरव सम्मान”* से सम्मानित किया गया ।
वही कार्यक्रम होने के पश्चात अमित द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश सचिव (म.प्र कांग्रेस कमेटी) के निज निवास – पडैनिया, सीधी में पत्रकार साथियों के साथ चर्चा व सम्मेलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुये सिंगरौली जिले के पत्रकार साथीगण भी उपस्थित रहे ।
उक्त कार्यक्रम में सिंगरौली जिले से मुख्य रूप से धीरेंद्रधर द्विवेदी जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, एपी गोस्वामी संपादक सीधी एक्सप्रेस, संतोष द्विवेदी, आशीष तिवारी,बृजेश द्विवेदी, नवीन मिश्रा, विवेक शारदा प्रसाद त्रिपाठी, जमुना सोनी, सन्दीप तिवारी, शिवशंकर द्विवेदी, एसपी वर्मा, शैलेश पाण्डेय, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, जनार्दन द्विवेदी,उजागिर द्विवेदी,शिवेन्द्र द्विवेदी, रजनीश साहू, लकी पाठक, गिरधारी सिंह, मोहित गुप्ता सहित कई अन्य पत्रकार बन्धु मौजूद रहें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal