Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एबीवीपी का दतिया के पीजी कॉलेज में तीन घंटे तक हंगामा, मंच पर रो पड़े बाहर से आए विद्वान

ग्वालियर
दतिया के पीजी कॉलेज में हिंदी बाल साहित्य पर चल रही राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के समापन कार्यक्रम में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 3 घंटे हंगामा किया। कार्यकर्ता पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राजेन्द्र भारती को समापन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। छात्राें ने बाहर से आए हिंदी के विद्वानों के सामने ही मंच पर चढ़कर विरोध किया। आखिर विद्वान मंच पर ही रोने लगे। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से तो हटे लेकिन कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया ताकि पूर्व विधायक भारती न आ पाएं। लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया।

सुबह 11 बजे संगोष्ठी के बौद्धिक सत्र में अब्दुल समद राही राजस्थान, डॉ. दिनेश प्रसाद शाह दरभंगा बिहार, डॉ. हरिमोहन बुधौलिया समेत तमाम विद्वान मंच पर बोलने के लिए बैठे थे, तभी कार्यकर्ता पहुंच गए। प्राचार्य डीआर राहुल व प्रोफेसर उन्हें समझाते रहे। प्राचार्य ने यहां तक कहा कि हमने पहली और आखिरी बार यह कार्यक्रम किया है। अब करेंगे ही नहीं, लेकिन बाहर से आए विद्वानों के सामने तो फजीहत मत करो। लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक न सुनी।

कार्यकर्ताओं के उत्पात को देखकर भर आईं आंखें

हिंदी विषय विशेषज्ञ डॉ. निलय गोस्वामी जैसे ही माइक पर पहुंचे, उनकी आंखें भर आईं और वे पानी पीकर बैठ गए। इसके बाद बाहर से आए डॉ. हरिमोहन बुधौलिया ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो वे फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से हटे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...