ग्वालियर–उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्वालियर में कहा कि कांग्रेस को आज भी शरणार्थी और घुसपैठियों में अंतर महसूस नहीं होता है। देश के अंदर लगातार घुसपैठ से आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद को पनपाने वालों की वकालत कांग्रेस और सहयोगी दल कर रहे हैं। आपातकाल लगाकर जिस कांग्रेस ने संविधान का चीरहरण किया था, जिन लोगों ने खुद संविधान का गला घोंटा था, लोकतंत्र को रौंदकर एक परिवार के हाथ गिरवी रखने का काम किया था। वही आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जनजागरण मंच द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सभा एवं रैली का आयोजन किया था। सभा में योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेता और सहयोगी दल कहते हैं कि वे अपने राज्यों में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगे। क्या यह देश के संविधान को चुनौती नहीं दी जा रही है। क्या कांग्रेस एक बार फिर देश के संविधान का गला घोंटने का काम नहीं कर रही है? योगी की सभा के बाद शहर में सीएए पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें करीब दस हजार लोग शामिल हुए।
कांग्रेस समेत विपक्ष फैला रहा है देश में अराजकता
योगी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में कांग्रेस समेत विपक्ष ने देश में आगजनी, तोड़फोड़ और अराजकता का वातावरण पैदा करने का कुत्सित कार्य किया है। इसलिए देश की जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए हम सबको जनता के बीच आकर वस्तुस्थिति से अवगत कराना पड़ा है। नागरिकता कानून, नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता लेने वाला कानून नहीं है। यह भारत के हित में और 1950 में हुए नेहरू-लियाकत समझौते की उस कड़ी को आगे बढ़ाने का परिष्कृत रूप ही है।
जनसभा को संबोधितकरते हुए कहा कि कानून को लेकर कांग्रेसऔर विपक्ष भ्रम फैलाकर लोगों कोआगजनी,तोडफ़ोड़ के लिए उकसाकर
अराजकता फैला रहा है। इसे दूर करने केलिए हम लोगों को एक बार फिर से जनता
के बीच आना पड़ा है और यह मौन रहने कासमय नहीं है। उन्होंने कहा कि नागरिकतासंशोधन कानून किसी जाति या मजहब केखिलाफ नहीं है बल्कि 1955 में बने कानूनमें ही बदलाव किया गया है। साल 1950में हुए नेहरू-लियाकत समझौते में यह बातसाफ थी कि भारत और पाकिस्तान दोनोंमुल्कों को अपने अल्पसंयकों केअधिकारों का पूरा याल रखना होगा।भारत ने यह समझौता निभाया। यही कारणहै कि भारत में मुस्लिम आबादी 6 से 7 गुना
तक बढ़ गई, लेकिन उसके उलट पाकिस्तानमें हिंदुओं की संया बहुत कम रह गई है। रैली को भी
योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकररवाना किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा किकांग्रेस और उनके सहयोगियों के शासितराज्य नागरिकता कानून को लागू नहीं करनेकी बात कर रहे हैं, लेकिन यह यासंविधान को चुनौती देना नहीं है?ऐसालगता है कि कांग्रेस एक बार फिर से1975 की भूमिका में आ गई है। विभाजन के बादपाकिस्तान में दलितों, हिंदुओं सिखों परअत्याचार हुए। उसी समय मंडल कोपाकिस्तान छोडऩा पड़ा और वे वापसकोलकाता आए और उन्हें पूरी जिंदगीशरणार्थी की तरह बितानी पड़ी। भारत ने तोनेहरू-लियाकत समझौते का पालन कियाऔर किसी अल्पसंयक को परेशान नहीं
किया, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश मेंहिंदुओं की आबादी कम होती गई। इससेलगता है कि देश को एक नागरिकता कानूनकी जरूरत है।फैसले के समय विपक्षी यह रागअलाव रहे थे कि राम मंदिर का फैसलाआने पर up में खून की नदियांबहेंगी,लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब
सीएए आने के बाद हिंसा फैलाई गई।लेकिन हमारी सरकार ने तय किया कि हिंसामें शामिल लोगों की वीडियो रिकार्डिंग कराईजाए। हमने तय किया कि जो सार्वजनिकसम्पति को नुकसान पहुंचाएगा, उसका पैसासंबंधित आरोपी से वसूला जाएगा।
उन्होंने ग्वालियर मेंस्व.विजयाराजे सिंधिया का देश के प्रति योगदानको स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज
और देश के लिए समर्पित था
जनजागरण मंच के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश शर्मा, सांसद विवेक नारायणशेजवलकर, दंदरौआ धाम के महंत रामदासजी महाराज, पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंहसोलंकी, विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला समन्वय कीकेंद्रीय सह संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी ताई पिशवे, पूर्व महाधिवक्ता आरडी जैन, प्रज्ञा प्रवाह मप्रके संयोजक दीपक शर्मा, एडवोकेट हाजी शिराज कुरैशी, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्वसैनिक परिषद के प्रांतीय सचिव सेवानिवृा कर्नल नारायण जी, क्राइस्ट प्रेस विटेरियन चर्च केधर्म प्रमुख पास्टर हेरल्ड आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. नीतेश शर्मा ने किया
वहीं मंच पर सांसद विवेकनारायण शेजवलकर और पूर्व मंत्रीमाया सिंह बैठी थी, लेकिन बाद में माया सिंह भी मंच से उतरी और नीचे कुर्सियों पर बैठ गई।श्री योगी का स्वागत सांसद शेजवलकर, विधायक भारत सिंह कुशवाह आदि ने किया
दुनिया के लिए नासूर बना है पाकिस्तान
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लाखों लोगों की हत्या जिस पाकिस्तान के नाम पर की गई, वह आज भी देश-दुनिया के लिए नासूर बना हुआ है। इस नासूर का जनक जिन्ना है। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना था कि राम मंदिर पर फैसला आएगा और खून की नदियां बहेंगी। इस पर मैंने कहा था कि एक मच्छर भी नहीं मरेगा।
जेनएयू में झूठ का लिया सहारा
उन्होंने कहा कि जेएनयू में भी झूठ का सहारा लिया। चार दिन पहले वातावरण विषाक्त करने का प्रयास किया था। अब दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में साफ हो गया कि जो लोग खुद पर हमला करना बता रहे थे, वही वामपंथी संगठनों के पदाधिकारी लाठी-डंडे लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं
शहर में विभिन्न मार्गों से निकली रैली
जीवायएमसी मैदान पर up केcm योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन के बादसमर्थन रैली शुरू हुई,जो कि इंदरगंज, दाल बाजार, नया बाजार चौराहा, हुजरात चौराहा,दौलतगंज, महाराजबाड़ा, सराफा, गश्त का ताजिया, पाटनकर बाजार, ऊंटपुल, पुरानाहाईकोर्ट, जयेंद्रगंज होते हुए वापस जीवायएमसी मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal