ग्वालियर . ग्वालियर किले पर स्थित गूजरी महल संग्रहालय में,जो राज्य पुरातत्व विभाग के अधीन हे, 3 जनवरी काे चाेराें ने सेंध लगा दी। चाेर यहां पर तलघर में स्थित गैलरी से 16-17 वीं सदी की अष्टधातु से बनी अष्टभुजा स्कंध माता की 20 इंच ऊंची प्रतिमा चाेरी कर ले गए। पुरातत्व महत्व के हिसाब से प्रतिमा बेशकीमती है लेकिन विभाग ने बहाेड़ापुर पुलिस थाने में दर्ज चाेरी की रिपाेर्ट में इसकी कीमत सिर्फ 25 हजार रुपए लिखाई है।
खास बात यह है कि संग्रहालय में संरक्षित आैर प्रदर्शित बेशकीमती धराेहर की सुरक्षा के लिए यहां केयर टेकर के साथ-साथ 27 सीसीटीवी कैमरे आैर चार पुलिसकर्मी तैनात हैं। संग्रहालय में 10वीं सदी में निर्मित बेशकीमती शालभंजिका की प्रतिमा आैर अन्य धराेहर संरक्षित हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal