ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/01/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली इंदिरा वार्ड क्र.41 गनियारी मेन रोड बीजपुर रोड (विश्वकर्मा वेल्डिंग दुकान के पीछे) गली के रास्ते में इंटरलॉकिंग बनना तो दूर की बात है और वही गंदगी के बीच लोगो का आना जाना लगा रहता है और वहाँ का दृश्य देखकर अपने आप मे सब कुछ बयां कर रहा है ।

वही बताते है कि अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड बैढन से महज 300 मीटर की दूरी पर यह स्थान जो *”स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020″* के तहत साफ -सफाई की अति आवश्यकता है ।
वही स्थानीय मोहल्लावासी बताते हैं कि इसके पूर्व में कई बार आवेदन पर आवेदन दे चुके हैं कोई देखने सुनने वाला नही है और यहां तक कि पार्षद को कई बार स्थल पर ले जाकर दिखाया गया जबकि अन्य जगहों पर उससे सकरी गलियों में सड़कें – नालियां बन गयी है यह बस्ती लगभग 15 वर्षों से नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य का बाट जोह रहा है और वही बताते हैं कि आवेदन देने से कोई मतलब नहीं निकला थोड़ी सी बरसात होने से कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है यहां तक कि मेन रोड की तरफ से उल्टा गलियों में पानी भर जाता है ।
*वही स्थानीयो ने अपनी दु:खड़ा बताते हुये दिखे वही नपानि सिंगरौली प्रशासन के अधिकारी -कर्मचारी का ध्यान कष्ट कराना चाहता हूं ताकि स्थानीय राहत महसूस कर सके ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal