बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “एक शाम उर्जाधानी के नाम” कार्यक्रम में झूमे सिंगरौली वासी आयोजक सुधीर पाण्डेय ने सभी दर्शको एवं कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुये खुशी जाहिर की ।

नववर्ष के उपलक्ष्य में सिंगरौली जिले के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम एक शाम उर्जाधानी के नाम में सिंगरौली के समस्त शासन प्रशासन, मीडिया सहित आम जनता ने हंसी ठहाके और गीत संगीत का लुत्फ उठाया और उक्त
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीधी/ सिंगरौली सांसद रीति पाठक, सिंगरौली विधायक- रामलल्लू बैस, देवसर विधायक – सुभाष वर्मा, पूर्व विधानसभा – प्रत्याशी शिखा सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आगाज किया गया था ।
उक्त कार्यक्रम में महुआ टीवी के गायक- सुधीर पाण्डेय ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की थी वही विंध्य क्षेत्र के लाडले अभिनेता – अविनाश तिवारी, बिग गंगा टीवी फेम- नेहा सिंह, अभिनेत्री- शैलू शर्मा,भोजपुरी स्टार – राहुल दुबे,आशीष अकेला (पंचू) सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति गीत संगीत कॉमेडी डांस से दर्शकों का मन मोह लिया था वही विंध्य के सुपरस्टार अविनाश तिवारी के साथ सिंगरौली वासी हँसी के खूब ठहाके लगे ।
यही कार्यक्रम 2 जनवरी को सामुदायिक भवन बैढ़न में आयोजित किया गया था लेकिन खचाखच भीड़ हो जाने के कारण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अभद्रता न हो इसलिये उक्त कार्यक्रम को स्थगित कर आयोजक- सुधीर पाण्डेय के द्वारा घोषणा की गयी कि यही कार्यक्रम कल स्टेडियम में होगा और वही सबसे बड़ी बात तो यह देखने को मिली कि तत्काल दर्शकों के बीच मिली जानकारी लगभग हजारो के तादात में जुटे रहे ।
उक्त कार्यक्रम में उन सभी महानुभावों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है और आयोजक – सुधीर पाण्डेय ने बताया कि जो पत्रकार बंधु हमारे कार्यक्रम में किसी कारणवश नही आ पाये थे उनके कार्यालय में जा कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा ।
*उक्त कार्यक्रम के संरक्षक के रुप में अभय सिंह, उमेश नामदेव, डॉ. डी.डी. मिश्रा की अहम भूमिका रही वही आयोजक – सुधीर पाण्डेय ने सभी शासन – प्रशासन, जनप्रतिनिधि,मीडिया सहित आम जनता का आभार जताया है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal