Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बड़ा हादसा-80 फीट से गिरी ट्रॉली लिफ्ट, पाथ इंडिया के मालिक पुनीत अग्रवाल सहित परिवार के छह लोगों की मौत,

इंदौर. महू से 6 किमी दूर पातालपानी रोड पर 2019 के आखिरी दिन मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पहाड़ी के समीप बने पाथ इंडिया कंपनी के मालिक उद्योगपति पुनीत अग्रवाल के फॉर्म हाउस पर उनका परिवार नए वर्ष का जश्न मना रहा था। फार्म हाउस की ऊपरी मंजिल से पातालपानी का नजारा दिखता है। परिवार के सात सदस्य ट्रॉली लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। करीब 80 फीट की ऊंचाई पर लिफ्ट अचानक पलटी, जिससे उसमें सवार पुनीत अग्रवाल समेत सात लोग सीमेंट बेस पर नीचे आ गिरे।
पातालपानी स्थित फार्म हाउस पर नए वर्ष के जश्न के दौरान शाम सवा 6 बजे दर्दनाक हादसा, मृतकों में पोता नव, बेटी पलक, दामाद पलकेश, दामाद के जीजाजी गौरव और उनका बेटा आर्यवीर

पातालपानी के फार्म हाउस पर बड़ा हादसा, ख्यात उद्योगपति पुनीत अग्रवाल सहित परिवार के ६ लोगों की मौत

हादसे में पुनीत अग्रवाल, उनके तीन वर्षीय पोते नव, बेटी पलक, दामाद पलकेश, पलकेश के बहनोई गौरव और पलकेश के भांजे आर्यवीर की मौत हो गई जबकि गौरव की पत्नी निधि अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। निधि का इलाज चोइथराम अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है, चौकीदार कैलाश लिफ्ट ऑपरेट कर रहा था। मंगलवार शाम करीब सवा 6 बजे तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट पलट गई। हादसे के बाद सभी को महू के मेवाड़ा अस्पताल लेकर गए, जहां से सभी को रैफर कर करीब पांच एंबुलेंस से इंदौर के चोइथराम अस्पताल भेजा गया।
नजारा दिखाने परिवार को ट्रॉली लिफ्ट से ले गए थे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अग्रवाल के फॉर्म हाउस की छत से पातालपानी समेत अन्य झरनों का नजारा दिखता था। इसे दिखाने के लिए वह परिवार को छत पर लेकर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बडग़ोंदा पुलिस फॉर्म हाउस पर पहुंची, तब तक घायलों को वहां से ले जाया जा चुका था। महू एसडीओपी दिनेश शर्मा ने कहा कि ट्रॉली लिफ्ट ऊंचाई पर पलट गई, जिससे हादसा हुआ।
चौकीदार कर रहा था लिफ्ट को रिमोट से ऑपरेट
दुर्घटना की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे, तब तक सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा चुके थे। फार्म हाउस के चौकीदार कैलाश से पूछा तो उसने बताया बिल्डिंग में माल ऊपर लाने-ले जाने की ट्रॉली लिफ्ट बनाई थी, जिसे मैं रिमोट से ऑपरेट कर रहा था। पुनीत साहब सहित छह लोग उसमें सवार हुए, उनकी पत्नी उस पर नहीं चढ़ीं, नीचे ही खड़ी रहीं। वहीं बेटा लिफ्ट के ऊपर पहुंचने पर ऊपर टंकी पर उतर गया। इस दौरान लिफ्ट को नीचे किया जा रहा था और अचानक ट्रॉली लिफ्ट की ट्रॉली पलट गई। उस पर मौजूद सभी लोग एक पल में धड़ाम से करीब 80 फीट नीचे जमीन पर आ गिरे। ऊपर से बेटा व नीचे से पत्नी जोर-जोर से चीखने लगे। आवाज सुनकर मौके पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सभी घायलों को वाहनों से अस्पताल लाया गया।
(जैसा कि चौरडिय़ा सरपंच के पोते विशाल आंजना ने बताया)
पाथ समेत 14 कंपनियों में निदेशक थे अग्रवाल
पुनीत अग्रवाल पाथ इंडिया कंपनी के मालिक थे। यह देश की नामी कंस्ट्रक्शन व टोल प्लाजा कंपनी है। पाथ इंडिया पूरे देश में सडक़ें सहित अन्य बड़े निर्माण करती है। साथ ही अग्रवाल 14 कंपनियों में डायरेक्टर भी थे। पुनीत अग्रवाल के बेटे निपुण की पत्नी साक्षी गर्भवती है। देर रात तक उन्हें बेटे नव की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। हादसे के समय पुनीत की पत्नी नीति नीचे थीं, जिससे वह हताहत नहीं हुईं।
देर रात पोस्टमॉर्टम, आज अंतिम संस्कार
शव का पोस्टमॉर्टम देर रात ही करने के लिए समाज से जुड़े राजेश अग्रवाल ने कलेक्टर से विशेष अनुमति ली, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम किया गया। अग्रवाल परिवार के साथ हादसे की सूचना मिलते ही पूरा महू गम में डूब गया। &1 दिसंबर को लेकर आयोजित जश्न के कई आयोजन निरस्त कर दिए गए। देर रात इंदौर के जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...