Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
प्रदेश का बड़ा नाम पुनीत अग्रवाल-साधारण कॉन्ट्रेक्टरशिप करते-करते देशभर में टोल सड़कों की पहचान बने पुनीत – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रदेश का बड़ा नाम पुनीत अग्रवाल-साधारण कॉन्ट्रेक्टरशिप करते-करते देशभर में टोल सड़कों की पहचान बने पुनीत

इंदौर – प्रदेश का बड़ा नाम पुनीत अग्रवाल के लिए कांट्रेक्टरशिप खानदानी कामकाज था। पिता प्रकाशचंद्र अग्रवाल की असमय मौत के बाद कॉलेज के दिनों से ही व्यवसाय की जिम्मेदारी पुनीत के कंधों पर आ गई थी। हालांकि मां ने उन्हें डेली कॉलेज से पढ़ाया। पुनीत और नितिन दो भाई थे। पुनीत अग्रवाल ने 80 के दशक के आखिरी में कामकाज संभाला और सड़कें बनाने का काम करने लगे। शुरुआत छोटे प्रोजेक्ट से की और मौजूदा समय में नेशनल हाई-वे अथॉरिटी के साथ बिल्ट एंड ऑपरेट मॉडल पर टोल सड़कें बनाने में बड़ी हिस्सेदारी है। इनकी कंपनियां 7-8 राज्यों में टोल का संचालन करती है। छोटा भाई नितिन इंजीनियर है। दोनों भाई संयुक्त परिवार में रहते हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में पुनीत अग्रवाल की अलग पहचान थी। कमिटमेंट बहुत मजबूत रहा। एक बार बोल दिया यानी वह काम करना है फिर कैसी भी परिस्थितियां बने। वर्ष 2004 में सिंहस्थ के समय एमआर-10 का ब्रिज बनना था। पाथ इंडिया ने काम हाथ में लिया और मेला शुरू होने से पहले ओवरब्रिज तैयार कर दिया। इंदौर में यह पहला टोल ब्रिज था। इसके बाद रिंग रोड का काम किया। ओरिएंटल कंपनी के साथ जॉइंट वेन्चर में एबी रोड का महू से खलघाट के हिस्से का निर्माण किया। महू से मंडलेश्वर रोड भी इन्हीं की कंपनी ने बनाया। इसके अलावा हरियाणा, कोलकाता, एमपी, महाराष्ट्र, पंजाब में कामकाज फैलाया। समीप रहने वाले बताते हैं, पुनीतजी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। व्यस्तताओं के बाद भी व्यवसाय या सामाजिकता दोनों में संबंध निभाते थे। दोनों दलों के साथ पूरे समन्वयय के साथ काम करते रहे। वर्तमान में 3 हजार करोड़ से ज्यादा के कामकाज चल रहे हैं। 15 से अधिक कंपनियां हैं।

14 कंपनियों में डायरेक्टर थे पुनीत अग्रवाल, 1992 करोड़ थी नेटवर्थ

हादसे में मृत उद्योगपति पुनीत अग्रवाल14 कंपनियों में निदेशक थे। इन कंपनियों की नेटवर्थ 1992 करोड़ रुपए से अधिक है। निम्न कंपनियों में डायरेक्टर थे पुनित।

प्रकाश असफालटिंग एंड टोल हाइवेज इंडिया लि (पाथ) 231 करोड़

ओरिएंटल पाथवेज (नागपुर) प्रालि (133.63 करोड़)
खंडवा अग्रोह पाथवेज प्रालि (96 करोड़)

ओरिएंटल पाथवेज (आगरा) प्रा लि (67 करोड़)
महू अग्रोह पाथवेज प्रा.लि. (36 करोड़)

तार इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (35 करोड़)
ग्वालियर पाथवेज प्रालि (20 करोड़)

इलाहबाद बायपास पाथवेज प्रा लि (33 करोड़)
बोरखेडृी वार्डनर पाथवेज प्रा लि (10 करोड़)

पाथ इंफ्राबुल लिमिटेड लाइबलिटिज पार्टनरशिप (1 करोड़)
गुना-श्योपुर पाथवेज प्रा लि (25 करोड़)

पाथ ओरिएंटल हाइवेज लि. (105 करोड़)
आगरा ग्वालियर पाथवेज प्राइवेट लि. (400० करोड़)

पाथ हाइवे लिमिटेड लाइबलिटिज पार्टनरशिप (10 लाख)

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...