ग्वालियर-
डबरा मेंठेकेदार उक्त मजदूर को रेलवे के कार्य के लिए लाया था लोगों का कहनाहैठेकेदार पर मामला दर्ज हो और मजदुर के परिवार को सरकारआर्थिक सहायता दे
लगातार तीसरे दिन सर्दी का तेज असर बरकरार रहा। तेज सर्दी और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज कोहरे के कारण जहां जौरासी घाटी पर जाम लगा रहा, वहीं सर्दी के कारण डबरा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सर्दी से मजदूर की मौत के बाद लोगों ने जुटाया चंदा
डबरा में शुक्रवार को सर्दी के कारण एक मजदूर की मौत हो गई।
ललितपुर जिले के ग्राम कल्याणपुर में रहने वाला दशरथ सिंह (42) आदिवासी अपनी पत्नी के साथ डबरा शहर में मजदूरी करने आया हुआ था। गुरुवार की रात पति-पत्नी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 के बाहर खुले में सो गए। पत्नी के अनुसार रात में भीषण सर्दी थी। रात में पति दशरथ की तबीयत खराब हुई और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर सिटी पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन पत्नी ने शव का पीएम कराने से मना दिया। बाद में स्थानीय लोगों ने चंदा कर पत्नी को पति का शव घर ले जाने के लिए रुपए दिए।
शाम 4 बजे से खुला जाम, धीमी गति से निकले वाहन, 20 किमी अधिक तय की दूरी
कोहरे के कारण जौरासी घाटी पर गत सुबह 9 बजे लगा जाम, जाम में फंसे वाहन शाम 4 बजे के बाद निकल सके, वह भी धीमी गति से।
जाम के कारण बीस किलोमीटर दूरी ज्यादा तय की
इधर कोहरे के कारण जौरासी घाट पर दिखाई न देने के कारण जाम लग गया। जाम भी इतना लंबा कि सुबह 11 बजे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। दोपहर 12 बजे तक जाम करीब 4 किलोमीटर के क्षेत्र तक फैल गया। इसके बाद ट्रैफिक खुलना शुरू हुआ, लेकिन रेंग-रेंग कर चलता रहा। शाम 4 बजे के बाद ट्रैफिक खुला। जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर से ग्वालियर जाने के लिए लोगों को डबरा से छीमक, चीनौर और शीतला माता मंदिर से होकर करीब 20 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करके जाना पड़ा।
इसके साथ ही न्यूनतम पारा जहां 3 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम पारा 17 डिग्री दर्ज किया गया। यह पारा इस सीजन का सबसे कम रहा। इससे दिन में दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। धूप भी नहीं निकली। बादल छाए रहने के कारण लोग तेज सर्दी से ठिठुरते रहे। रात से ही कोहरा छाने लगा था, सुबह जब लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा भी इस तरह का कि पांच फीट की दूरी तक का दृश्य भी नजर नहीं आ रहा था। तेज सर्दी से नगर पालिका, जनपद और सरकारी अस्पताल में स्टाफ देरी से ही पहुंचा।
कई ट्रेनें आईं देरी से
कोहरे के कारण दिल्ली और भोपाल की तरफ से आने वाली सभी अप और डाउन ट्रेन देरी से आई। जिसके कारण लोगों को घंटो तक स्टेशन पर खड़े रहकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। उनकी यात्री काफी प्रभावित हुई। ट्रेनें लेट होने से लोग जानकारी लेते रहे।
दिन का पारा 2 और रात का तापमान 3 डिग्री लुढ़का
सुबह से घना कोहरा छाया हुआ था, यह कोहरा दोपहर 12 बजे तक छाया रहा। कोहरे की वजह से सुबह 11 बजे तक तापमान 10 डिग्री पर बना हुआ था। वहीं दोपहर 12 बजे तापमान 13 डिग्री पर बना हुआ था। दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जो कि पिछले दिन की अपेक्षा दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पिछली रात का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं 2018 में 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया था।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal