ग्वालियर –
डबराबिलौआ थाना क्षेत्र के वीआईएसएम कॉलेज के पास एक कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार सवारियां घायल होने से बच गई। फरियादी संतोष दीक्षित (42) पुत्र रामनारायण दीक्षित निवासी लहार भिंड ने बताया कि गत सुबह 8.30 बजे बस को लेकर ग्वालियर से लहार जा रहा था। वीआईएसएम कॉलेज के पास पहुंचते ही जब वह सड़क पर खड़ी बस में सवारी बैठा रहा था तो पीछे की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 63- डी- 6977 ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और सवारिया बाल-बाल बच गईं। फरियादी ने थाने पहुंचकर कंटेनर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal