Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर पालिक निगम का अनूठा नवाचार “प्लास्टिक कचरा लाओ – अन्नपूर्णा कैफे मे भरपेट खाना खाओ”

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त शिवेंद्र सिंह के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम के द्वारा अनूठा नवाचार प्लास्टिक कचरा लाओ अन्नपूर्णा रसोई में भरपेट भोजन करो की शुरूआत की गयी है।

वही विदित हो कि अन्नपूर्णा कचरा कैफे के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के गरीब और बेघर लोगो को प्लास्टिक कचरे के बदले खाना खिलायेगा जायेगा अन्नपूर्णा रसोई में 1 किलो प्लास्टिक लाने वाला व्यक्ति कचरे के बदले एक बार भरपेट भोजन कर पायेगा ।

अन्नपूर्णा कचरा कैफे शहर के मुख्य बस स्टैंड बैढन के पास (पुराना जिला अस्पताल परिसर के बगल में) है जिसका शुभारम्भ आज नगर पालिक निगम आयुक्त- शिवेंद्र सिंह के द्वारा किया गया और यह अन्नपूर्णा कचरा कैफे *”स्वच्छता सर्वेक्षण – 2020″* को मद्देनजर रखते हुये वही निगमायुक्त द्वारा प्रारम्भ कराया गया है निगमायुक्त श्री सिंह का प्रयास है कि अपना नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण – 2020 के रैकिंग में देश एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करे और जिसके लिये निगमायुक्त स्वयं प्रात: 06:00 बजे अपने पूरी टीम के साथ डोर टू डोर कचरा संग्रहण, स्रोत पर पृथकीकरण व नालियों की साफ़-सफाई की निगरानी करते है एवं उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक दिशा – निर्देश भी आयुक्त के द्वारा मौके पर ही दिया जाता है ।

*उक्त अवसर सॉलिड वेस्ट मनेजमेंट प्रोजेक्ट मैनेजर- रावेन्द्र सिंह, स्वच्छता समन्वय- अमित सिंह, मनीष पाण्डेय, विवेक सिंह, अमरेश पाण्डेय, राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...