

बलिया:–सवास्थ्य चिकित्साल्यों को लेकर पूर्व से वर्तमान सरकार तक कितने गम्भीर हैं ये देखने को मिला उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में जहा उभांव थाना अंतर्गत खन्दवां गांव में बसपा सरकार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी गई और अब, जब की सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार, जिसके केंद्र में लगभग 6 साल और यूपी में लगभग 3 साल होने को है बावजूद लगभग पौने 1 करोड़ के लागत से बनने वाला, इस चिकित्सालय का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ। मौके पर जांच करने पहुंचे निर्माण निगम के जनरल मैनेजर की माने तो जांच में बहोत सी कमियां पाई, जिसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही बताया ये किन कारणों से रुका हुआ है और अब तक सवास्थ्य विभाग को क्यों नही हैंडओवर किया गया है यह एक जांच का विषय है। यानी सीधे-सीधे तौर पर अगर कहा जाए तो खंदवा गांव का यह निर्माणाधीन प्राथमिक चिकित्सालय केंद्र का प्रोजेक्ट, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की माने तो इस चिकित्सालय को आधा अधूरा बने लगभग 10 साल से ऊपर हो गए इसकी जांच के लिए कई बार जांच टीमें आई और ग्रामीणों के द्वारा भी शासन-प्रशासन को इसे जल्द से जल्द निर्माण कर चालू कराने के लिए अवगत भी कराया बावजूद जांच टीम तो आती है लेकिन न इस पर कोई कार्रवाई होती है ना ही इसका निर्माण अब तक पूरा किया गया। वहीं ग्रामीणों ने अपनी समस्या को बताते हुए कहा कि हम सभी ग्रामीण टकटकी लगाए हुए बैठे हैं कि किस दिन गांव की यह बड़ी समस्या खत्म होगी क्योंकि हमें इलाज कराने के लिए गांव से लगभग 50 किलोमीटर दूर मऊ जनपद में जाना पड़ता है पहले से यहां किराए पर एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है लेकिन इलाज के लिहाज से पर्याप्त नही है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal