
सहतवार (बलिया )। सहतवार रेलवे स्टेशन मालगोदाम से दस माह पहले ताँबे का तार की चोरी की सुचना पर ताक लगाऐ बैठी सहतवार पुलिस को आखिरकार बुधवार को सफलता हाथ लग ही गयी। मुखबिरों की सुचना पर स्टेशन जाने वाले रोड़ पर दो पीकप को सन्दिग्ध स्थिति मैं खडी देख कर सहतवार पुलिस गहन पूछताछ कर दो पिकप सहित दो लोगों को थाने ले आई। जिसमे दो नामजद अभियुक्त अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 07, 02,19 को रेलवे के ठेकेदार वह स्टोरकीपर की मिली भगत से सहतवार मालगोदाम से 20कुन्टल ताँबे की तार चोरी की तहरीर 25.06.2019 को रणजीत ने लिखावाई थी पुलिस उसी दिन से चोरो की तलाश करने में लग गई ।आखिरकार बुधवार की शाम मुखबिरों की सुचना पर गस्त कर रहे चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिह व उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पान्डेय अपने हमराही के साथ रेलवे स्टेशन पहुचे और मालगोदाम के पास चिन्हित नम्बर दो पीकप देखकर पुछताश करने लगे। पूछताछ के बाद उन्होनें अपना नाम राजेन्द्र कुमार व् राजकुमार यादव निवासी सिंगेरा,मरदह,जिला गाजीपुर बताया ।,गहनता से पूछेजाने पर उन्होंने बताया कि दस माह पहले दो पीकप किराये पर गहमर से सहतवार मालगोदाम लाये। उसके बाद स्टोर कीपर वहाँ के कर्मचारी व वहाँ के गार्ड द्वारा रेलवे की ताँबे की तार का बण्डल दोनों पीकप पर दस दस कुन्टल लादी गयी।उसके बाद हम लोगों के साथ स्टोर कीपर गाजीपुर आए और स्टोर कीपर के बताये गये स्थान पर तार का बण्डल खाली कर अपने गाडी लेकर हम अपने घर आ गया । उसके बाद मंगलवार 24.12.2019 को शाम को स्टोरकीपर गाजीपुर बजार पहुँचेंऔर फिर से सहतवार के लिए हम लोगों की गाड़ी बुक कराकर बुधवार को जैसे ही सहतवार माल गोदाम पर पहुंचा तो पुलिस चारो तरफ से घेर लिया और पूछताछ के बाद थाने ले आई।चौकी इंचार्ज प्रमोद सिह का कहना है।इस गैग की बहुत दिन से तलाश की जा रही थी।जो बुधवार को देर शाम कामयाबी मिल गई हैं।कयास लगाया जा रहा कि इनसे और जानकारी मिलने पर माल बरामदगी की जा सकेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal