Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

130 नवआरक्षकों ने सीमा सुरक्षा बल अकादमी में 28 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त कर मैदान में दिखाया जोश

ग्वालियर-

सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस- पीएसी बैच न.1 एवं 2 सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल के कुल 130 प्रशिक्षणार्थियों की दीक्षांत परेड वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई परेड स्थल पर हुई। जिसके मुख्य अतिथि आईपीएस अतिरिक्त महानिदेशक निदेशक सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर मुकुल गोयल थे। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली, जिनकी अगवानी आईके महेता महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीटीसी सीतापुर उत्तर प्रदेश से अतिरिक्त महानिदेशक राजा श्रीवास्तव, सीसुबल अकादमी टेकनपुर संयुक्त निदेशक रामअवतार , डॉ. तपन बिस्वास उपस्थित थे।

अलग-अलग क्षेत्रों का मिला प्रशिक्षण

सभी प्रशिक्षणार्थियों को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस पीएससी विभाग के अनुदेशकों ने संयुक्त रूप से आउटडोर विषय जैसे फिजिकल ट्रेनिंग एंड एजुकेशन , ड्रिल, हथियार चलाना, फायरिंग करना, खेल कूद और इनडौर के अलावा भारतीय संविधान, शासकीय सेवा से संबंधित विभिन्न नियम, मानवाधिकार, समाज कल्याण , व्यक्तित्व विकास व मानव व्यवहार का अध्ययन पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था एवं कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में 130 नव आरक्षकों को 28 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण देकर एक सामान्यजन से कुशल व प्रशिक्षित पुलिस कांस्टेबल के रूप में ढाल दिया है। प्रशिक्षार्थियों सीखी हुई विधा का परेड के बाद प्रदर्शन किया, जो देखने लायक था।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...