Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चोरी के ऑटो रिक्शा के साथ एक चोर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे एक फरार आरोपी पुलिस की तलाश जारी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अन्तर्गत दिनांक 10 दिसंबर 2019 को कालीदास सोनी पिता- स्व. रामकिशुन सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी- काली मंदिर के पास बैढ़न का 12 बजे दोपहर दिन में रोड़ के किनारे अपना ऑटो क्र.M.P.66 R 0172 खड़ा करके घर खाना खाने चला गया था, करीब लगभग 3:00 बजे खाना खाकर वापस आया तो देखा कि उसका ऑटो चोरी कर लिया गया है।

फरियादी का ऑटो कीमत लगभग 2 लाख रुपये का मौके पर नहीं मिलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिये जाने के कारण फरियादी कालीदास सोनी द्वारा कोतवाली बैढ़न में अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑटो चोरी जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी ।

वही फिर कोतवाली बैढ़न में अप.क्र.897/19 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्घ कर कोतवाली पुलिस द्वारा अनुसंधान में लिया गया तभी दिन-दहाड़े बाजार से ऑटो चोरी की घटना को चुनौती के रूप में लेते हुये ऑटो के संबंध में 02 टीमें लगायी जाकर सुरागरसी के दौरान पतारसी इस आशय की जानकारी प्राप्त हुयी कि आरोपी आनंद उर्फ़ टोनू पाण्डेय पिता – कृष्णा प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम – जुआड़ी द्वारा अपने साथी अमित प्रजापति पिता – बबोली प्रजापति निवासी- ग्राम जुआड़ी के साथ मिलकर उक्त ऑटो चोरी की घटना को अंजाम दिया गया और आरोपी उ.प्र. के सोनभद्र जिले के म्योरपुर में ऑटो को ले जाकर चला रहे थे सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा म्योरपुर जाकर आरोपी आनंद उर्फ़ टोनू पाण्डेय निवासी ग्राम- जुआड़ी को चोरी की ऑटो क्र.MP 66 R O172 सहित पकड़ा गया और आरोपी आनंद उर्फ़ टोनू पाण्डेय को गिरफ्तार कर दो लाख रुपये के कीमत का चोरी का ऑटो जप्त किया गया है।

उक्त प्रकरण का अन्य आरोपी अमित प्रजापति मौके से पुलिस को देखते ही फरार हो गया और जिसकी तलाश की जा रही है कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से अपराधियों में दहशत का माहौल बना हुआ है एवं आम जनमानस में पुलिस की उक्त कार्यवाही की चहुँओर प्रशंसा की जा रही है ।

उक्त चोरी की खुलासा जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर के दिशा-निर्देशन में कोतवाली टीम द्वारा किया गया हैं।

उक्त ऑटो चोरी प्रकरण के खुलासे में कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- अरूण पाण्डेय, उपनिरीक्षक – मुकेश झारिया, प्र. आर- दीपनारायण,आरक्षक – महेश पटेल, पंकज सिंह,जीतेन्द्र सेंगर की अहम भूमिका रहीं हैं ।

www.badbtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...