Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फिर से सूचना लीक, टीम पहुंचने से पहले ही लिधौरा घाट पर नदी में दो पनडुब्बियां डुबो कर भाग गया रेत माफिया

ग्वालियर-
डबराप्रशासन द्वारा रेत माफिया पर नकेल कसने के लिए पिछले दो दिन से सिंध नदी की रेत खदानों पर कार्रवाई की जा रही है। ।
लिधौरा घाट पर कार्रवाई करने प्रशासन की टीम की पहुंचने से पहले रेत माफिया ने नदी में दो पनडुब्बियां डुबो दी और भाग गया। प्रशासन की टीम जब वहां पहुंची तो पनडुब्बियां नदी में डूब रही थी। एक दिन पहले भी बाबूपुर रेत खदान पर रेत माफिया प्रशासन की टीम के सामने ही पनडुब्बियों को नदी में डुबोकर भाग गया था।
नहीं निकाल सके पनडुब्बी
रेत माफिया नदी में पनडुब्बियों को डुबो देता है। उन पनडुब्बियों को नदी में से निकाला जा सके, इसके लिए प्रशासन रविवार को लिधौरा घाट पर दो हाइड्रा मशीन, जेसीबी, चार गोताखोर, रस्से और अन्य संसाधनों के साथ गया था, लेकिन उसके बाद भी शाम तक मशक्कत करने के बाद पनडुब्बियों को नहीं निकाल सका।
कार्रवाई करने दफ्तर से नहीं निकल पाती प्रशासन की टीम, इससे पहले ही सूचना हासिल कर लेता है रेत माफिया
लिधौरा घाट पर मिले 85 ड्रम, 70 पाइप, नदी में थे 3 रैंप, जेसीबी से नष्ट किए

एक दिन पहले भी की गई थी कार्रवाई, तब भी हाथ नहीं आया था माफिया

लिधााैरा घाट पर कार्रवाई के दौरान मिले ड्रम जेसीबी से नष्ट किए गए।
तहसीलदार को भेजा था
दरअसल तहसीलदार नवनीत शर्मा राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर पिछोर क्षेत्र की लिधौरा रेत खदान पर कार्रवाई करने पहुंचे। लेकिन इस कार्रवाई की सूचना पहले ही रेत माफिया को लीक हो गई। प्रशासन की टीम जब वहां पहुंची उन्हें नदी में दो पनडुब्बी डूबती हुई मिली और मौके पर न तो रेत माफिया और न ही ट्रैक्टर-ट्रॉली मिलीं। मौके पर प्रशासन की टीम को पनडुब्बी से रेत निकालने के लिए लगाए गए 70 पाइप और 85 ड्रम मिले,जिसे प्रशासन की टीम ने जब्त कर जेसीबी से मौके पर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही नदी में रेत से बने हुए तीन रैंप भी बने मिले,जिन्हे भी जेसीबी से नष्ट कर दिया गया।
कार्रवाई की सूचना लीक होने के अंदेशा पर दो दिन से घाटीगांव तहसील से भेजी जा रही अधिकारियों की टीम
कार्रवाई की सूचना लगातार लीक हो रही है,जिससे प्रशासन को मौके से पनडुब्बियां नहीं मिलती है। सूचना लीक होने में प्रशासन के ही कुछ कर्मचारी शामिल रहते हैं। इसलिए इस गठजोड़ की संभावना को देखते हुए जिले से घाटीगांव तहसील के अधिकारियों भी डबरा तहसील क्षेत्र में कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। घाटीगांव एसडीएम और तहसीलदार को कार्रवाई के लिए भेजा गया था और डबरा प्रशासन बाद में पहुंचा। रविवार को भी लिधौरा घाट पर घाटीगांव तहसीलदार सीताराम वर्मा को भी कार्रवाई के लिए भेजा गया। इसके बाद भी रेत माफिया को सूचना लीक हो गई। हालांकि डबरा तहसीलदार द्वारा इस बात को लेकर कहा जा रहा है कि जिस जगह रेत खदान हैं, गांव से वहां तक पहुंचने में रोड खराब होने के कारण करीब 30 मिनट से लेकर 1 घंटे की तक का समय लगता है,जिससे ग्रामीणों से रेत माफिया को सूचना मिल जाती है, और वह सर्तक हो जाते हैं। उन्होंन ेबताया कि लिधौरा रेत खदान पर कार्रवाई की गई। मौके पर काफी संख्या में ड्रम,पाइप और अन्य मशीनरी मिली। इसके साथ ही नदी में तीन रैंप भी बने मिले,जिन्हे नष्ट कर दिया गया। जब कार्रवाई करने पहुंचे तो नदी में दो पनडुब्बियां डूबती हुई मिली थी।
अभी रेत माफिया सतर्क है
 इस समय रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई चल रही है, इसलिए वह सर्तक है और टीम को देखकर भी ग्रामीणों द्वारा सूचना दे दी जाती है।  नवनीत शर्मा, तहसीलदार,डबरा
रायपुर में धड़ल्ले से किया जा रहा है रेत का उत्खनन
शहर से कुछ ही दूरी पर रायपुर रेत खदान पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन नहीं पहुंच रहा है। रायपुर रेत खदान पर पांच पनडुब्बियों से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। वहीं एक दिन पहले तक चांदपुर रेत खदान पर भी पनडुब्बियों से रेत का खनन किया जा रहा था। लेकिन जानकारी के अनुसार रविवार को रेत माफिया पनडुब्बियों को वहां से निकालकर गजापुर रेत खदान की तरफ ले गया।
निकाल कर सुधारने में आता है कम खर्चा, जिससे डुबो दी जाती है पनडुब्बी
एक पनडुब्बी को बनवाने में करीब 4 से 5 लाख रुपए का खर्चा आता है। जिसके चलते रेत माफिया कार्रवाई के दौरान पनडुब्बियों को नदी में डुबो देता है। जब कुछ दिन बीत जाते हैं तो रेत माफिया पनडुब्बी को नदी में से निकालकर उसके इंजन की सर्विस करवा लेता है, जिसमें महज 20 से 25 हजार रुपए का खर्चा आता है। यदि प्रशासन पनडुब्बी बनाने वाले और उनकी मरम्मत करने वालों पर कार्रवाई करे तो पनडुब्बी से रेत खनन पर अंकुश लग सकता है। इस तरफ प्रशासन को कार्य करने की जरूरत है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...