(सारा सच हिम्मत के साथ = राजकुमार सिंह) HS-NEWS-R.P.SONI (M.P.)SINGRAULI
जिले मे हो रहे अवैध रेत व्यापार को लेकर चर्चा ठंडी में गर्म है लोग हर जगह चर्चा कर रहे हैं क्षेत्र में व्यापक अवैध रेत खनन को लेकर माफियाओं पर पुलिस ऐसी मेहरबान है कि रेत माफियाओं द्वारा संभावित हमला-फर्जी मुकदमा के भय से स्थानीय मीडिया चुप्पी शाधी है , तब कड़ाके की ठंडी में की गई पड़ताल खबर प्रकाशन के सिलसिला मे एक ऐसी खबर जिसे आप देखना चाहते हैं “रेत के खेल का वीडियो” “नीचे नीले लिंक “को टच कर देखें वह सच जिसे आप देखना चाहते हैं
आपको बता दें सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना स्थित नौडिहवा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सूरज ढलते ही उत्तर प्रदेश के रेत माफियाओं के मांग पूर्ति हेतु मध्य प्रदेश के रेत माफियाओं द्वारा सोन घड़ियाल अभ्यारण प्रतिबंधित क्षेत्र सोन नदी से लेबरों और ट्रैक्टर के माध्यम से निकाल कर निर्धारित कई स्थानों में भंडारण किया जाता है जहां से हैवी वाहनों में लोडिंग कर रेत उत्तर प्रदेश भेज खांसी मोटी रकम कमा रेत माफिया लग्जरी गाड़ी मे सवार हो हर नाके में सूरज ढलने से पहले ही तैनात हो जाते हैं जिनके इंक्वायरी अनुमति के बिना हो रहे रेत खेल मैदान में किसी अजनबी व पत्रकारों का जाना खतरे के खेल से कम नहीं कहा जा सकता

ग्रामीणों द्वारा बताया गया हो रहे रेत के खेल में पुलिस चौकी प्रभारी से भारी खिलाड़ी चौकी मे तैनात राजेश मिश्रा, भैयालाल यादव दोनो आरक्षक जो सिर्फ वसूली का काम करते हैं बताए अनुसार यह कहना गलत नहीं

होगा की ये दोनो पूरी वफादारी के साथ रेत माफियाओं का संरक्षण के साथ उत्तर प्रदेश जाने-आने वाले कृषक व्यापारियों के गाड़ी रोका अवैध वसूली किया जा रहा है सोचने वाली बात यह है गरीबों द्वारा हुए अपराध पर डंडा मार जेल भेजने वालों का आखिर रेत माफियाओं के सामने पुलिस का डंडा क्यों हो गया ठंडा एसपी साहब एक नजर इधर भी। जहाँ के परेशान छोटे व्यापारियों के आग्रह उपरांत खबर के माध्यम से आरक्षकों को चौकी से स्थानांतरित किये जाने की मांग की जाती हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal