ग्वालियर जेयू में मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करने के लिए 18 दिसंबर को आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लगभग 2 घंटे यहां पर रुकेंगे। इस दौरान मल्टीआर्ट के साथ सेंट्रल जोन यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। जेयू की ओर से अभी जाे कार्यक्रम तय किया गया है उसके अनुसार राष्ट्रपति सुबह 11 बजे मल्टी आर्ट कॉम्पलेक्स पहुंचेंगे और इसके बाद 2 घंटे तक यहां रुकेंगे।
राजभवन से कार्यक्रम तय कर भेजने के निर्देश दिए गए थे इसके बाद शनिवार को कार्यक्रम तय कर लिया गया है अब इसे राजभवन भेजा जाएगा। राजभवन से एप्रूवल आने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र बनवाने के लिए भी शनिवार को बैठक हुई। कार्यक्रम में लगभग 1 हजार लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री कमलनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के आने की भी उम्मीद है।
जेयू में राष्ट्रपति आगमन की तैयारियाें का निरीक्षण करने के लिए गतदिवसकलेक्टर अनुराग चौधरी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पीआईयू के अफसरों को निर्देश दिए थे कि भले 200 कर्मचारी लगाना पड़ें लेकिन 10 तक काम पूरा हो जाना चाहिए। इसके बाद शनिवार की सुबह से ही यहां पर काम शुरू हो गया था। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला भी निरीक्षण करने के लिए पहुंची और लगभग दो घंटे तक यहां रुकीं। इस दौरान उन्होंने तैयारियों के लिए गठित की गईं 13 समिति के सदस्यों को बुला लिया था।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal