Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया पुलिस ने चार शातिर चोर को किया गिरप्तार*

बलिया:-पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 08.12.2019 को प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव मय हमराह, उ0नि0 भानु प्रताप सिंह के देखभाल क्षेत्र व रात्रि गस्त में गढ़मलपुर बाजार में तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम उससा व ग्राम अराजी चकमोती में चोरी करने वाले चोर तिलकभांटी नहर पुलिया पर मौजूद है फिर कही चोरी करने के लिए इकठ्ठा है। इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम तिलकभांटी नहर पुलिया के पास पहुँचे कि अचानक वहाँ मौजूद चारों व्यक्ति भागने लगे जिन्हें आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर *समय 04.00 बजे प्रातः* पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः *1. गुड्डू मुसहर पुत्र स्व0 सुकई मुसहर 2. राजेश मुसहर पुत्र स्व0 बुची मुसहर 3. अवधेश मुसहर पुत्र मक्खन मुसहर 4. डिजल मुसहर पुत्र स्व0 झगरू मुसहर समस्त निवासीगण ग्राम- ईसारी सलेमपुर थाना नगरा जनपद बलिया* बताये। भागने का कारण पूछने पर बताये कि साहब हम लोग चोरी करने के लिए इकठ्ठा थे, इसी कारण भागने लगे। जामा तलाशी ली गयी तो *इनके पास से 2800 रूपये* नकद तथा गुड्डू मुसहर के पास से *एक अदद तमन्चा मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर* बरामद हुआ। उक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम इसारी सलेमपुर से एक अदद मंगलसूत्र काली मोतियों की माला में गुथा सोने की (पीली धातु), एक अदद अंगुठी सोने की (पीली धातु), एक जोड़ा टप्स/आयरन सोने की (पीली धातु) एक जोड़ा चांदी का पायल (सफेद धातु) तथा *कुल 7000 रूपये* नकद बरामद हुआ। बरामद रूपयों के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछ-ताछ की गयी तो बताये कि हम चारों लोगो का एक गैंग है, हम लोग घरों की छत से घुसकर व खिड़की में लगे ग्रिल व छड़, दरवाजे में लगे ताले तोड़कर अन्दर घुसकर बक्सा, अटैची व आलमारी के ताला तोड़कर चोरी करते है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. गुड्डू मुसहर पुत्र स्व0 सुकई मुसहर निवासी ग्राम- ईसारी सलेमपुर थाना नगरा जनपद बलिया ।
2. राजेश मुसहर पुत्र स्व0 बुची मुसहर निवासी ग्राम- ईसारी सलेमपुर थाना नगरा जनपद बलिया ।
3. अवधेश मुसहर पुत्र मक्खन मुसहर निवासी ग्राम- ईसारी सलेमपुर थाना नगरा जनपद बलिया ।
4. डिजल मुसहर पुत्र स्व0 झगरू मुसहर निवासी ग्राम- ईसारी सलेमपुर थाना नगरा जनपद बलिया ।
*बरामदगी-*
1. एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
2. एक अदद मंगलसूत्र काली मोतियों की माला में गुथा सोने की (पीली धातु), एक अदद अंगुठी सोने की (पीली धातु), एक जोड़ा टप्स/आयरन सोने की (पीली धातु)
3. एक जोड़ा चांदी का पायल (सफेद धातु)
4. कुल 9800 रूपये नकद बरामद।
*अनावरित अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0 77/19 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना पकड़ी बलिया।
2. मु0अ0सं0 80/19 धारा 457/380 भा0द0वि0 थाना पकड़ी बलिया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव थाना पकड़ी मय हमराह जनपद बलिया
2.उ0नि0 भानु प्रताप सिंह थाना पकड़ी मय हमराह जनपद बलिया
*दिनांक- 08.12.2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...