

– *केसरूवा, वैना व कोट अंजोरपुर में जनचौपाल में लोगों से किया सीधा संवाद*
बलिया: प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने हनुमानगंज ब्लॉक के केसरुआ, वैना और कोट अजोरपुर मझरिया में आयोजित जनचौपाल में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश भी दिया।
उन्होंने गांव में सफाई व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद एक-एक योजना की धरातल पर स्थिति की समीक्षा की। लाभार्थियों से भी बातचीत की। शौचालय और आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि कर कोई अधूरा भी है तो उसे तत्काल पूर्ण कराया जाए। अधिकारियों को भी चेतावनी देकर अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं का पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं।
—–
*महंगी व खर्चीली शादी से बचने की दी सलाह*
जनचौपाल में उपस्थित लोगों से मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने महंगी व खर्चीली शादियों से बचने की सलाह दी। कहा, सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराकर सरकारी योजना का लाभ लें। वर्तमान परिदृश्य में सभी को महंगी व खर्चीली शादियों से बचना चाहिए तथा सामूहिक विवाह योजना में सम्मिलित होना चाहिए। एक गरीब परिवार के लिए यह योजना वरदान है। अब किसी गरीब पर बेटी बोझ नहीं बनेगी। उसकी शिक्षा से लेकर शादी तक का जिम्मा सरकार उठा रही है।
*जो सक्षम नहीं है उनका इलाज मैं कराऊंगा: मंत्री*
जन चौपाल में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति अगर किसी बीमारी में इलाज कराने में सक्षम नहीं है तो उनका इलाज मैं कराऊंगा। निःशुल्क इलाज के लिए कभी भी मुझसे संपर्क कर सकते हैं। उन्हें विधायक निधि व मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता प्रदान की जाएगी। बिना किसी भेदभाव के सरकार का ध्यान समाज प्रत्येक वर्ग तक हैं। जनचौपाल में ब्लॉक प्रमुख हनुमानगंज संजय तिवारी, डीडीओ शशिमौली मिश्र, उप कृषि निदेशक इंद्राज, डीपीआरओ एसके पांडेय , तहसीलदार शिवसागर दूबे, डीएसओ केजी पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, बीडीओ हनुमानगंज राजेश यादव, नायब तहसीलदार अजय सिंह के अलावा, जिला महामंत्री नंदलाल सिंह, टुनटुन उपाध्याय, मनोज सिंह, शैलेन्द्र दुबे, शम्भू राजभर, अंजनी सिंह, दाऊ सिंह, भोला ओझा, अजय सिंह, बडे पांडेय, मुन्ना राय, मुन्ना बहादुर सिंह, देवेंद्र गिरि, धनजी पांडेय, बीरबल मिश्र आदि उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal