ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/11/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला यातायात पुलिस थाना एवं सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में राजीव चौक (माजन मोड़) एवं सनशाइन स्कूल चौराहा के पास

सहित अन्य कई जगहों पर दो पहिया वाहनों में 2 लोग अधिक सवार रहे और शराब पिये हुये एवं अन्य बिना कागजात के चेकिंग के दौरान जुर्माने की कार्यवाही की गयी और साथ ही पुलिस द्वारा समझाइस दी गयी कि अपने वाहन के कागजात वगैरह साथ मे रखे और यातायात के नियमो का पालन करे और दूसरों को प्रेरित करे, तभी सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी और सभी का जीवन खुशहाल होगा ।
मौके पर एसआई- आर.एन बागरी, प्र. आरक्षक- कृष्णेंद्र सिंह, आरक्षक- महेश कुमार पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal