ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/12/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “भारत विकास परिषद”के बैनर तले मिश्रा पाली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम बैढन के सौजन्य से शुगर – बीपी इत्यादि क्लीनिक के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क में जांच कर उचित सलाह दिया गया ।

वही भारत विकास परिषद द्वारा उक्त नेक कार्य लगभग 1 वर्ष पूर्ण होने वाला है जिसमें हर महीने के पहला और तीसरा रविवार को बैढन के मल्हार पार्क पुस्तकालय में सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक हमेशा की तरह नि:शुल्क में शुगर – बीपी डाक्टरो द्वारा जांच किया जाता है और जिसमें आज लगभग आधा सैकड़ा लोग लाभविन्त हुये ।
*उक्त अवसर पर भारत विकास परिषद जिलाध्यक्ष – सुरेंद्र गुप्ता, मिश्रा पाली क्लीनिक संचालक- डॉ.डी.के. मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, एनबी मिश्रा, विनोद द्विवेदी, डॉ. सुशील सिंह चंदेल, अशोक सिंह, संजय अग्रवाल, राजेंद्र विक्रम सिंह, एपी चटर्जी, भोनु अग्रहरी, संतोष गुप्ता, डॉ.संदीप सिंह, धनेश गुप्ता, संगीता चौरसिया, सहित अन्य स्वास्थ्य लाभार्थी महिलाएं – पुरुष उपस्थित रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal