Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जनसुवाई में 180 लोगो के आवेदनो का किया गया निराकरण जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ने की संयुक्त जनसुनवाई।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के विभिन्न अंचलो से आये हुये 180 लोगो ने अपनी समस्याओ का आवेदन कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर रहे जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी- ऋतु एवं अपर कलेक्टर- बी.के पाण्डेय को आवेदन देते हुये अपनी समस्याओ से अवगत कराया ।

जनसुनवाई कर रहे दोनो वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा सभी आवेदन पत्रो पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुयें 125 आवेदनों का जनसुनवाई उपस्थित अधिकारियो से तत्काल निराकरण कराया गया एवं शेष बचे आवेदन पत्रो को संबंधित विभागो की ओर भेजते हुये समय सीमा मे निराकरण करने का निर्देश दिया गया ।

आज की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनो मे विद्युत बिल को कम कराने, जिले में स्थापित औद्योगिक कम्पनियो मे रोजगार दिलाये जाने के साथ ही सार्वजनिक रास्तो से अतिक्रमण हटाये जाने, गरीबी रेखा में नाम जोड़े जाने से संबधित प्राप्त हुयें वही कुछ आवेदन गंभीर बिमारियो से ग्रसित व्यक्तियो द्वारा आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने से संबंधित प्राप्त हुये जिनके परीक्षण हेतु मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये।

उक्त जनसुवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर- एसपी मिश्रा, व्हीपी पाण्डेय, एसडीएम- ऋषि पवार, डिप्टी कलेक्टर- रवि मालवीय, तहसीलदार- जितेन्द्र बर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी- बृजेश मिश्रा, महिला बाल विकास अधिकारी- प्रवेश मिश्रा, उपसंचालक पशु चिकित्सा डा. डीपी तिवारी, लोकसेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...