Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डबरा आया मुरैना से दूध का टैंकर, सिंथेटिक के संदेह पर पकड़ा, सैंपल लेकर छोड़ा

ग्वालियर-
ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जौरासी-टेकनपुर के बीच श्यामू श्रीवास्तव नायब तहसीलदार डबरा ने कार्रवाई कर सिंथेटिक होने के संदेह में दूध से भरा एक टैंकर पकड़ा और सिंथेटिक होने के संदेह के चलते खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों को बुलाकर दूध की सैंपलिंग कराकर ड्राइवर की सुपुर्दगी में दे दिया। यदि सैंपलिंग में दूध सिंथेटिक या मिलावटी निकलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
नायब तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव को कई दिनों से मुरैना से सिंथेटिक दूध के टैंकर डबरा के साथ ही दतिया, इंदरगढ़ और थरेट जाने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचनाप पर रात करीब 9 बजे उन्होंने जौरासी और टेकनपुर के बीच अपना चैकिंग प्वाइंट लगाया। इस दौरान उन्होंने वहां से दूध से भरा टैंकर क्रमांक एमपी 06 जीए 2684 निकलता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर ड्राइवर से पूछताछ की गई तो ड्राइवर गुड्डू पूछताछ में उन्हें गुमराह करता रहा। टैंकर को उसने मुरैना के सुमावली रोड स्थिति किसी गुप्ता और अग्रवाल के यहां से होना बताया। साथ ही पहले टैंकर को वह इंदरगढ़ ले जाना बताता रहा, उसके बाद में डबरा के किसी पारस व्यापारी के यहां ले जाना बताया।
पूछताछ में संतुष्ट न होने पर नायब तहसीलदार उसे पकड़ कर तहसील ले आए और वहां उन्होंने खाद्य एवं औषधि विभाग के आनंद शर्मा को बुलाकर दूध की सैंपलिंग कराकर ड्राइवर की सुपुर्दगी में टेंकर दिया। अब यदि जांच में दूध अमानक निकलकर आता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी टैंकर में लाया गया था दूध।
मुरैना में गढ़, यहां भी चाह रहे पैर जमाना
सूत्रों के अनुसार मुरैना में सिंथेटिक दूध और मिलावटी मावे का गढ़ है। वहां इस कारोबार में प्रशासन की सख्ती होने के कारण मुरैना के सिंथेटिक दूध के कारोबारी अब डबरा और दतिया अंचल में अपने पैर जमाने की कोशिश में हैं। वे मुरैना से सिंथेटिक दूध के टैंकर लाकर यहां कुछ दूध को मिक्स कर खपा रहे हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...