Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का देंगे नि:शुल्क मार्गदर्शन, प्रशासनिक अधिकारी

ग्वालियर-
डबरा में गरीब और जरूरतमंद छात्रों के लिए प्रशासन द्वारा नि:शुल्क कोचिंग पीएससी, एसआई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने वालों के लिए शुरू की जा रही है। इस कोचिंग में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के साथ ही उच्च स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं से चयनित होकर आए प्रशासनिक अधिकारी छात्रों को पढ़ाएंगे।
इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी जाएगी। दरअसल कई छात्र आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते ग्वालियर, इंदौर, दिल्ली और अन्य महानगरों में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इसलिए संभाग आयुक्त द्वारा नई रोशनी एक पहल योजना द्वारा सार्थक पहल की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत शहर में एक नि:शुल्क कोचिंग शुरू की जा रही है।
शहर के कन्या स्कूल में शाम 5 से 8 बजे तक संचालित इस कोचिंग में एसडीएम राघवेंद्र पांडेय, तहसीलदार नवनीत शर्मा, नायब तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरभि जैन, जनपद सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव बच्चों को नि:शुल्क मार्गदर्शन देकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे। इसके साथ ही कुछ निजी कोचिंग संचालकों से भी इसके लिए सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक फार्म जमा होंगे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...