Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सहायक कलेक्टर एवं नपानि प्रभारी उपायुक्त ने यातायात व्यवस्था को सुदृण बनाने हेतु नपानि कार्यालय में ऑटो यूनियन पदाधिकारियो की बैठक में लिये गये सुझाव।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर के दिशा – निर्देशन में शहर में सुदृण यातायात एवं सुंदर बनाने हेतु आटो रिक्शा स्टैण्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नपानि नवागत उपायुक्त प्रभारी- संघ प्रिय (आईएएस) सहित नपानि के अन्य अधिकारियों एवं “उर्जान्चल आटो यूनियन एटक’ के पदाधिकारियों के बीच आवश्यक सुझाव लिये एवं दिये गये बैठक सम्पन्न हुआ ।

वही विध्यनगर रोड का ऑटो रिक्शा स्टैंड काली मंदिर रोड पार्किंग में और बीजपुर रोड के आटो रिक्शा स्टैण्ड पार्किंग अम्बेडकर चौक के व्यावसायिक शॉपिंग प्लाजा के नीचे और अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पीछे और वही राजीव चौक (माजन मोड़) के पास शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे शासकीय भूमि ऑटो रिक्शा स्टैण्ड का जगह नपानि सिंगरौली द्वारा बैठक में निर्धारित किया गया है और हर हाल कौन से कौन आटो चालक किस रूट में चलेंगे या कितनी संख्या है संगठन द्वारा बैठक कर सूची 10 दिसम्बर तक मे नपानि सिंगरौली कार्यालय में प्रस्तुत करें ।

उक्त बैठक में ऑटो रिक्शा संगठन के पदाधिकारी के समक्ष आरटीओ कम्प्यूटर शाखा प्रभारी- सुरेन्द्र कुशवाहा द्वारा बताया गया जिलेभर में शहरी व ग्रामीण मिलाकर कुल बिना परमिट के लगभग 2000 आटो रिक्शा में से लगभग 240 परमिट ऑटो रिक्शा के ही उठे हैं और वही बिना परमिट के आटो रिक्शा चल रहे हैं वहीं संगठन के पदाधिकारियो ने बताया कि रुपये पैसे के अभाव में पेपर नहीं बनवा पाते हैं और ऐसे लोगों को आटो संगठन एवं जिला परिवहन अधिकारी द्वारा शिविर के माध्यम से समझाइश देते हुये निराकरण करते हुये रूट – नंबर बाई नम्बर – कलर निशान आवंटित किये जायेंगे वही बरगवां से बैढन ऑटो रिक्शा का परमिट नहीं मिलती है फिर भी जबरदस्ती चलते रहते हैं परमिट सहित अन्य कागजात आटो संगठन के पदाधिकारियो के आग्रह पर अंतिम दिनांक 31 दिसंबर 2019 तक सहायक कलेक्टर श्री प्रिय द्वारा समय दिया गया है और इसके पूर्व में करवाने की कोशिश की जाये नही तो 31 दिसम्बर के बाद कड़ाई से जप्ती वगैरह की कार्यवाही की जायेगी और बस वाहन की तरह वाले आटो रिक्शा चालक जगह – जगह रोककर सवारी न बैठाये केवल नियत स्थान पर रोके व सवारी बैठाये और जिस रूट पर चलना है उस रूट में ही चले और ऑटो संगठन द्वारा शहरी – ग्रामीण परमिट सूची रेट सूची नपानि कार्यालय को उपलब्ध कराये और आरटीओ विभाग से जल्द ही किराया सूची व परमिट सूची अपने – अपने आटो वाहनो पर चिपकाये ताकि बैठे हुये सवारी को परेशानी न हो ।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से सहायक कलेक्टर नपानि सिंगरौली उपायुक्त प्रभारी- संघ प्रिय (आईएएस), कार्यपालनयंत्री- व्हीपी उपाध्याय, राजस्व अधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रभारी अधिकारी- आरपी बैस, अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी- इंद्रदेव सिंह, एसडीओ प्रभारी (विद्युत) प्रवीण गोस्वामी, जिला परिवहन कंप्यूटर शाखा प्रभारी- सुरेंद्र कुशवाहा, कामरेड- संजय नामदेव, ऊर्जांचल ऑटो यूनियन एटक जिलाध्यक्ष- धन्नू सिंह, विकास रजक, अरुण सिंह राजकुमार सिंह महासचिव, कृष्णा शाह भगवान आश्रय नामदेव मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...