बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में युवा कांग्रेस सिंगरौली द्वारा जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष -अरविंद सिंह चन्देल के नेतृत्व में न्यू चिराग होटल राजीव चौक (माजन मोड़) से रैली निकालते हुये कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे वही बीच मे अचानक कुछ दूर पर मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला का दहन किया गया वहीं पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री चंदेल ने आरोप लगाते हुये कहा कि मोदी सरकार के दबाव में आज जिस तरह महाराष्ट्र में

संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल पर दबाव बनाते हुये विधायकों की खरीद-फरोख्त कर आधी रात को मुख्यमंत्री की शपथ जबरन दिलाया गया है यह कृत्य लोकतंत्र की हत्या जैसा प्रतीत होता है इसलिए हम सभी कांग्रेस के लोग आज का दिन *”काला दिवस”* के रूप में कह सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर आधी रात में 1 घंटे के अंदर राष्ट्रपति सरकार से महाराष्ट्र को बहाल कराकर मुख्यमंत्री का शपथ दिलाया जाना डकैती जैसा प्रतीत होता है ।
इसके पश्चात श्री सिंह ने कहा के मोदी सरकार द्वारा गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटायी गयी है जो सरासर अन्याय है ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार ने बदले की भावना से यह कदम उठाया गया है जबकि देश की जनता को भली भांति मालूम है कि गांधी परिवार देश के लिये अपना बलिदान दिया है गांधी परिवार का योगदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा है इस परिवार की सुरक्षा में कोताही करना कदापि उचित नहीं है और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष – प्रवीण सिंह चौहान ने किया और इस कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव- शशिकला पाण्डेय, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ सचिव – नरेंद्रचंद्र सिंह, जिला कांग्रेस वरिष्ठ महामंत्री- रविंद्र द्विवेदी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष- मो. जुल्फिकार अली, आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष- रामनिवास तिवारी, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष – अनिल वर्मा, जिला सचिव – सतपाल जैन, एनएसयूआई अध्यक्ष- पंकज पाण्डेय, पूर्व नगर अध्यक्ष वीके सिंह परिहार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष- रामकृपाल शाह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष- त्रिवेणी शाह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष- देवपति बैस, पार्षद- विजय वर्मा, पार्षद श्रीमती बंतो कौर, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष- अजय सिंह (डब्बू), विधानसभा समन्वयक आईटी- चंद्रभूषण सिंह, आईटी उपाध्यक्ष- नित्यानंद बैस, जिला सचिव – अखिलेश शाह ,अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष- मो. इरसाद खान, अतुल शुक्ला, प्रवेश तिवारी, एनएसयूआई उपाध्यक्ष- संदीप सिंह, पप्पू सिंह (गनियारी), शिवकुमार यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता महिला – पुरुष भारी संख्या में मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal