भोपाल-मप्र के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री सचिन यादव ने ऐलान किया है कि कृषि कर्मण अवार्ड के लिए फर्जी आंकड़े जुटाने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मामले की जांच बिठाई जा रही है, पूर्ववर्ती सरकार ने कृषि विकास दर के भी झूठे आंकड़े पेश किए।
कृषि विकास मंत्री सचिन यादव के अनुसार मध्यप्रदेश के किसानों पर कुठाराघात हुआ है। केंद्र ने फसल बीमा का हिस्सा नहीं दिया।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री यादव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों के साथ छल किया, खुद की प्रसिद्धि और ऋण माफी का ढोल पीटा। देशभर में मप्र की कृषि विकास दर 20 से 24 प्रतिशत बताई गई लेकिन सरकार बदलने पर हकीकत सामने आई। 2013-14 में माइनस 1.9 प्रतिशत, 14-15 में 1.3 प्रतिशत, 15-16 में माइनस 4.1 एवं 16-17 में 0.1 प्रतिशत थी।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि किसान आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हो गया, यही कारण है कि किसानों की आत्महत्या में प्रदेश अव्वल रहा। उन्होंने बताया कि फर्जी आंकड़े देकर कृषि कर्मण अवार्ड लिए गए इसकी जांच की जा रही है दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal