ग्वालियर-
केन्द्रीय रेल मंत्रालय एवं रेलवे के जिम्मेदारों द्वारा आए दिन यात्रियों की सुरक्षा के लम्बे चौड़े दावे किए जाते हैं जबकि हकीकत वुछ और है। आए दिन लम्बी दूरी की गाड़ियों में खुलेआम हो रही लूट पाट पर आरपीएफ एवं स्टेशन में हो रही लूट पर जीआरपी के जवानों का कोईं नियंत्रण नहीं है। यात्रियों के अनुसार यात्रा के दौरान कुछ अघटित होता है तो उसकी जिम्मेदारी भी रेलवे के जिम्मेदारों ने यात्रियों पर डाल दी है। ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए अब भगवान भरोसे हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए वुछ समय पहले रेलवे मंत्रालय ने बोगियों में कप्तान तैनाती की घोषणा की थी। बोगियों में आरपीएफ के जवान एवं कप्तान का यात्रा के दौरान यात्रियों से कभी सामना नहीं होता। रात के समय जवान बोगियों में खोजे नहीं मिलते।
हॉल ही में विशाखापट्नम कोरबा लिंक एक्सप्रेस में सवार भिलाईं के खिलािड़यों को जिस तरह खमतराईं आउटर पर सिंग्नल के इंतजार में खड़ी ट्रेन में लूटा गया वह रेलवे के दावों को खोखला साबित करता है।
शहर में प्रवेश कर रही ट्रेन जब सुरक्ष् िात नहीं है तब लम्बी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगना लाजमी है। यात्रियों के अनुसार जहां रेलवे विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त ट्रेन चलवा रही है।
वहीं आम यात्रियों की सुरक्षा को ताक में रखकर केवल कमाईं करना लोक कल्याणकारी गणराज्य की भावना के विरूद्ध है। यात्रियों ने केन्द्रीय रेल मंत्री से यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में रेलवे के महाप्रबंधकों को तत्काल निर्देश देने की मांग की है।
स्टेशनों पर जीआरपी ,rpfजवान रेल के समय सदा वर्दी में होने से यात्री मदद के लिए परेशान रहता दोनों बल रेल आवागमन के समय प्लटफार्मो परड्रेस में घूमते रहेगाड़ियों में चलने वाले rpf grp जवान ac कोच ऐसी में चले जाते भगवान भरोसे यात्री चलते गाड़ियों मेंअवैध फर्जी किन्नर भिखारी आवारा लोग घूमते
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal