Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गो-आश्रय केंद्रों का किया निरीक्षण*

– *मनियर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ईओ को पत्रावली संग किया तलब*

*पशु आश्रय स्थलों पर ढंड से बचाव के जरूरी उपाय कर लेने के दिए निर्देश*

बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने रविवार को जिगिरसड़ और मनियर में बन रहे गो-आश्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मनियर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर शंका होने पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को पूरी पत्रावली के साथ तलब किया। वहीं जिगिरसड में हो रहे निर्माण कार्य को इसी महीने के अंतिम हप्ते तक हर हाल में पूरा कर लेने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में पशुओं को शिफ्ट करना है। इसलिए यहां निर्माण कार्य पूरी तरह पूर्ण हो जाना चाहिए। मौके पर मौजूद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के समस्त पशु आश्रय केंद्रों पर ठंड से बचाव के जरूरी उपाय कर लिया जाए।

मनियर नगर पंचायत में संचालित गो-आश्रय स्थल पर डीएम गए और वहां की सुविधाओं की जांच की। उन्होंने कहा कि आगामी ठंड को देखते हुए समुचित व्यवस्था कर ली जाए। वहां से मनियर नगर पंचायत के निर्माणाधीन गो-आश्रय केंद्र का निरीक्षण करने निकल गए। वहां पर निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री और अब तक हो चुके कार्यों को बारीकी से देखा। निर्माण कार्य व सामग्री की गुणवत्ता पर शंका होने पर उन्होंने ईओ नगर पंचायत को पूरी पत्रावली के साथ तलब किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर निर्माण में कहीं भी कमी मिली तो जिम्मेदार पर कार्रवाई तय है। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम रसड़ा विपिन जैन व अन्य पशुपालन विभाग के अधिकारी साथ थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...