Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़,6 पेटी अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार

ग्वालियर-
सहायक आबकारी आयुक्त रविन्द्र मानिकपुरी, कलेक्टर अनुराग चौधरी तथा एसडीएम राघवेन्द्र पांडे के मार्गदर्शन में आबकारी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में डबरा आबकारी उपनिरीक्षक मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने जौरासी मंदिर के पास स्थित ढाबे पर दबिश दी और एक युवक को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा और उसके पास से 6 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की। इसकी बाजार में कीमत 18 हजार रुपए बताई गई है।

आबकारी उपनिरीक्षक ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि जौरासी स्थित जानू ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और दिनेश (36) पुत्र जगदीश चौरसिया निवासी बिलौआ हाल निवासी जानू ढाबा को शराब बेचते हुए पकड़ा और तलाशी के दौरान ढाबा से 6 पेटी देसी शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कालीचरण सिलावट, प्रधान आरक्षक सुरेश सरल, आरक्षकों में राजेंद्र अहिरवार, रणवीर गुर्जर, अशोक जाटव, राजेन्द्र जोनवार सराहनीय भूमिका रही।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...