ग्वालियर. देश के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंतीपर पाठकों केलिए विशेष जानकारी हे
यह तस्वीरें 28 मई 1948 में उस वक्त की हैं, जब मध्यभारत प्रांत का गठन हुआ था। यहां एयरपोर्ट पर नेहरू जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और स्वयं ग्वालियर रियासत के महाराजा जीवाजीराव सिंधिया उन्हें अपनी कार से लेकर आए।
तब मध्य प्रांत की 7 महीने राजधानी होता था ग्वालियर
ग्वालियर के राजबाड़ा के भ्रमण के दौरान नेहरू जी पोस्ट ऑफिस भी गए थे।
ये तस्वीरें 28 मई 1948 में उस वक्त की हैं, जब मध्यभारत प्रांत का गठन हुआ था
ग्वालियर मध्यभारत प्रांत की सात माह तक के लिए राजधानी हुआ करती थी जबकि इंदौर पांच माह के लिए। ग्वालियर का राजप्रमुख तत्कालीन महाराजा जीवाजीराव सिंधिया को बनाया गया था। जीवाजीराव को जयविलास पैलेस के दरबार हॉल में शपथ दिलाने के बाद उस वक्त के विक्टोरिया कॉलेज (अब एमएलबी) की छत से एक जनसभा को संबोधित किया था। इसके साथ ही महाराज बाड़ा के भ्रमण के दौरान पोस्ट ऑफिस भी पहुंचे थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal