ब्रेकिंग न्यूज़:-दिनांक 14/11/2019
हिम्मत समाचार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़_
(सारा सच हिम्मत के साथ राजकुमार सिंह)
HS-NEWS कुल्दीप सिंह “सन्नी” सिंगरौली:-जिले के चितरंगी खंड महिला बाल विकास जिला अधिकारी प्रवेश मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी राजेंद्र सिंह के निर्देश मे परयोजना क्रमांक एक क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 में सेक्टर सुपरवाइजर कौशिल्या

वर्मा अर्चना विश्वकर्मा के पहल पर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस कार्यक्रम में कई आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के टीम के साथ आगनबाडी कार्यकर्ता मौजूद रही।_
_कार्यक्रम के शुरुआत में सर्वप्रथम मां सरस्वती पंडित जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर नन्हे-मुन्ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन परिचय विस्तार पूर्वक बताया गया।_ _कार्यक्रम में सेक्टर

सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिस खेल दौरान बच्चे ताली के साथ जम के थाली बजाएं, कुर्सी दौड़, खेल- घोड़ा जवान खाए पीछे देखो मार खाए, जलेबी दौड़ खेल- दौरान रस्सी में झूल रहे जलेबी देख बच्चे कूद-कूद मुंह मीठा कर काफी प्रसन्न रहे।

जिस कार्यक्रम में अनीता बैश, सीता सिंह, सावित्री गुप्ता, सुनीता सिंह, फूल कली सिंह, दिपुआ साकेत, आगनबाडी कार्यकर्ता का कार्य सराहनीय रहा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal