Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मेजर के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मामला, घर से कार जब्त

ग्वालियर- मेजर की पत्नी ने सेना के मेजर व उसके परिजन के खिलाफ भोपाल में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पत्नी का कहना है कि ग्वालियर में ससुरालवालों ने 25 लाख रुपए की मांग की और मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मेजर के मुरार में कल्पना नगर स्थित घर पर विगत दिवस भोपाल पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के पहुंचने की सूचना पर मेजर के परिजन फरार हो गए। पुलिस ने घर से ऑडी कार बरामद कर ली है। मेजर की शादी 24 अप्रैल 2018 को उषा किरण पैलेस में हुई थी।

मुरार स्थित ए-2 कल्पना नगर निवासी मेजर आदित्य सिंह सेंगर, सास लक्ष्मी सिंह सेंगर, ससुर महेंद्र सिंह सेंगर व ननद डॉ. अदिति सेंगर के खिलाफ तृप्ती सिंह सेंगर ने दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला भोपाल में दर्ज कराया है।

रिपोर्ट में तृप्ती ने बताया कि मायका पक्ष ने लगुन में 30 लाख रुपए व एक ऑडी कार दहेज में दी थी। रोका कार्यक्रम में 2.90 लाख रुपए और गोद भराई कार्यक्रम में 5.48 लाख रुपए भी खर्च किए थे। शादी में 30 लाख नगद व अन्य सामान दहेज में दिया गया था। तृप्ती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी में दहेज देने के लिए पिता ने मकान व फ्लैट गिरवी रखे। साथ ही बैंक से लोन व रिश्तेदारों से उधार भी लिया था।

रिपोर्ट में तृप्ती ने बताया कि 24 फरवरी 2019 को जब मेरे फौजी पति चार माह के कोर्स के लिए जा रहे थे, तब मैंने साथ ले चलने की बात की। इस पर पति ने मना कर दिया। इसके बाद सास, ससुर और ननद भी वहां एकत्रित हुए अौर मेरे साथ झूमाझटकी की, जिससे मुझे चोटें भी अाईं। बाद मेंे मेरी मौसेरी भाभी व रिश्तेदारों‌ के साथ एक जोड़ी कपड़े में मायके भेज दिया।

इसी दौरान मेरे फोन पर वहां डायल 100 की गाड़ी भी पहुंची, जिसे मेरे सास और ससुर ने वापस कर दिया। अारोपियों को पकड़ने के लिए विगत माह भोपाल पुलिस ने कल्पना नगर स्थित मेजर के घर पर दबिश दी लेकिन परिजन फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घर से ऑडी बरामद कर ली। अारोपियों की तलाश की जा रही है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...