Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खबर छापने पर भाजपा नेता के द्वारा पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी…।।नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ पत्रकार कार्यकर्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कार्यवाही का किया मांग।

हिम्मत समाचार/मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़

(सारा सच हिम्मत के साथ)आर पी सोनी

HS NEWS/सिंगरौली:- देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में चोरी की खबर छापना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। चोरी की खबर छपने से भाजपा नेता नगर पालिक निगम के अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा चंदे आग बगुला हो गए और पत्रकार राजकुमार सिंह को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने की धमकी दे दी इतना ही नही उन्होंने ये तक कहा कि हमने आज तक कई लोगो को ठिकाने लगा दिया मेरे एक फोन पर आधा सैकड़ा लोग

हथियार सहित हाजिर हो जायेंगे इतना ही नही जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधि चंद्रप्रताप विश्वकर्मा ने और भी लोगो को जाति सूचक गाली 2 समाज को दिया है धमकी के बाद पीडित सदमे में है वही हथियार और बंदूक से गोली मारने की बात सुनकर देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारो में दहशत का माहौल है जिसको लेकर पत्रकार कार्यकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह सन्नी ने प्रदेशाध्यक्ष और संभागीय अध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारो को सुरक्षा और नगर निगम अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा पर कार्यवाही की मांग किया गया साथ ही कहा गया है कि अगर पत्रकारो के साथ कोई अनहोनी घटित होती है तो उसके जिम्मेदार नगर निगम अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा और पुलिस प्रशासन होगा।

विन्ध्यनगर शॉपिंग मैं हुई थी चोरीकी खबर प्रकाशित किए जाने से नाराज होकर चंद्र प्रताप विश्वकर्मा नगर पालिक निगम सिंगरौली अध्यक्ष राजकुमार सिंह पत्रकार सहित सामूहिक पत्रकारों को गंदी गंदी गालियां और अपने लाइसेंसी राइफल से गोली मारने की धमकी दी है

जिसका ऑडियो भी मौजूद है।

इस घटना से राजकुमार सिंह के परिवार सहित जिले के सभी पत्रकार भयभीत है साथ ही निष्पक्ष खबर प्रकाशित करने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है जिसकी निष्पक्ष जांच कर उनके राइफल की लाइसेंस को निरस्त कर अपराधीक मामला दर्ज करते हुए उक्त पत्रकार साथी को सुरक्षा प्रदान करने का कष्ट करें।

यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार कार्यकर्ता संघ जिला इकाई सिंगरौली सहित पूरे मध्यप्रदेश में धरना प्रदर्शन करते हुए अपना अगला कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने में मुख्यरूप से पत्रकार कार्यकर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार उपाध्याय,संभागीय अध्यक्ष रमाकांत द्विवेदी, महासचिव राघवेन्द्र सिंह गहरवार,सचिव राजेश वर्मा,जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, सदस्य नीरज गुप्ता, सदस्य राम राठौर, सदस्य आशीष कुमार दुबे, सदस्य जितेंद्र कुमार चौबे, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार निषाद, सचिव रामनिवास भारती शामिल रहे।।

www.himmatsamachar.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...