बढ़ता कारवाँ//सिंगरौली//बैढन//खुटार//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS//खुटार:-अपराधियों के प्रति सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आरोपियो की धर पकड़ जोरो पर है उसी अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे के निर्देशन में कोतवाली टी आई अरुण पांडेय के मार्गदर्शन में खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान के नेतृत्व में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कन्हैया सिंह व विनोद साकेत उर्फ बुदून को शराब की अवैध तस्करी करते हुए 6 पेटी शराब के साथ एक मोटरसाइकिल सहित खुटार

पुलिस ने धर दबोचा आपको बता दे कि आरोपियो पर पहले से अपराध क्रमांक 701/19 धारा 452,323,294,506,34 IPC का मामला पंजीबद्ध था वही इस बार आबकारी एक्ट 34(2)के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है
उक्त कार्यवाही में खुटार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नीरज सिंह,सहायक उप निरीक्षक जे.पी कुशवाहा,प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय,इंद्रभान सिंह,संतोष वैश्य,आरक्षक दीलिप धाकड़,पुष्कर पोरवाल, संजीत सिंह,सुनील अहिरवार,गुलाब की भूमिका सराहनीय रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal