Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आतंकियों को फांसी की सजा मिलने पर ये बोली शहीद की पत्नी,जिस खबर को सुनने का इंतजार था, आज वो खत्म हो गया

ग्वालियर  दतिया 11 साल से जिस खबर को सुनने का इंतजार था, आज वो खत्म हो गया। ऐसे लोगों को फांसी की सजा भी कम है। यह कहना है 31 दिसम्बर 2007 को यूपी के रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर आंतकी हमले में शहीद दतिया के रामजीशरण मिश्रा की पत्नी प्रभा मिश्रा का। हमले के दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने की खबर जब गत दिवस पत्रकारों ने उन्हें घर जाकर दी तो जहां उनकी चेहरे पर खुशी झलक आई तो वहीं पति की याद में आंखे आंसुओं से भर गईं। रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आंतकी हमले में मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित रिछरा फाटक निवासी रामजीशरण मिश्रा सहित छह जवान शहीद हो गए थे। शनिवार को जब रामजीशरण मिश्रा के परिजनों को यह खबर मिली कि हमला करने वाले आतंकियों को फांसी की सजा दी गई है तो उनकी पत्नी प्रभा मिश्रा बोलीं, कि यह बात सुन उन्हें अब शांति मिली है।  पिछले 11 सालों से वह इसी इंतजार में थीं कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले, हालांकि ऐसे लोगों को फांसी की सजा भी कम है। इस दौरान पति की तस्वीर की ओर निहारतीं प्रभा के चेहरे पर खुशी थी और आंखों में आंसू। उन्होंने पत्रकारोंका भी आभार माना औेर कहा कि आप लोगों ने जो खबर मुझे सुनाई है उससे मेरे मन को ठंडक पहुंची है। प्रभा मिश्रा के दो बेटी राधिका, गंगा और बेटा 14 वर्षीय अखिल मिश्रा हैं। मदद को लेकर सरकारों के रुख पर अफसोस   प्रभा मिश्रा ने बताया कि पति की शहादत के बाद अभी तक केवल कें द्र सरकार की ओर से ही आर्थिक मदद मिली है। तत्कालीन सांसद जयप्रदा ने स्वयं अपनी ओर से एक लाख रुपए की राशि दी थी। उस समय मध्यप्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि परिजनों को 10 एकड़ जमीन और आर्थिक सहायता दी जाएगी।  आज करीब 12 साल होने को आए लेकिन अभी तक कि सी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली। इस संबंध में उनकी ओर से दतिया में कई कलेक्टरों को भी अवगत कराया गया था लेकि न इसके बावजूद आश्वासन ही मिलता रहा। नाउम्मीद होकर सम्मान लेना भी छोड़ा प्रभा मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष 26 जनवरी, 15 अगस्त और 1 नवम्बर मप्र स्थापना दिवस को लेकर प्रशासन सम्मान करता है, इसमें भी खानापूर्ती की जाती है। जो वादे सरकार ने कि ए थे उन्हें पूरा कि या नहीं जा सका, इस कारण इस बार वह स्थापना दिवस पर सम्मान लेने के लिए नहीं गर्इं। रिछरा फाटक को भी शहीद के नाम से कि ए जाने की घोषणा की गई थी। प्रशासन यह वादा भी पूरा नहीं कर सका 

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...