दतिया बडौनी थाना प्रभारी भूमिका दुबे को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीशनल एसपी आरडी प्रजापति को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि जब भूमिका दुबे सिनावल थाने में थी तब वहां के हिनौतिया गांव में रहने वाले मुकेश यादव की हत्या की गई थी। इसकी जांच में इनकी ओर से लापरवाही की गई थी और इसके चलते ही उन्हें वहां से हटा दिया गया था। वर्तमान में बडौनी थाना का प्रभार देख रही भूमिका दुबे अवैध रूप से रेत का उत्खनन करा रही है। कई बार यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली निकलती है लेकि न उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द यहां से हटवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में महेश गुलवानी, अनूप पाठक, अभिषेक तिवारी, अंकि त पटेल, नरेन्द्र गुर्जर, शिशुपाल यादव, सौरभ श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
बडौनी थाना प्रभारी करा रही रेत का अवैध उत्खनन
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal