HS-NEWS- (M.P.)- SINGRAULI- आर पी सोनी :- जिला मुख्यालय बैढ़न मे दिनांक 3 नवंबर 2019 को आकस्मिक बैठक आयोजित की गई बैठक मे गंभीर मुद्दे पर चर्चा रहा की आईएफडब्ल्यूजे इकाई सिंगरौली ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह पत्रकार को सिंगरौली नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा उर्फ (चंदे) के द्वारा गाली गलौच करते हुये लाइसेंसी राइफल से जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि हम कितने को ठिकाने लगा दिए हमारे एक फोन पर 40 लोग असलहा-हथियार ले कर आ जाएंगे धमकी भरा ऑडियो सुन भयभीत पत्रकार जान बचाकर भूमिगत है-
विगत दिवस नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा के प्रति दिये गये सही बाइट खबर प्रकाशन को लेकर के नाराज चल रहे थे जिनके द्वारा गाली-गलौच और लाइसेंसी राइफल से मारने धमकी दिया गया है कारण राजकुमार सिंह पत्रकार संगठन को सूचित कर दहशत मे अपने पूरे परिवार के साथ में घर छोड़ बाहर हो गए हैं आईएफडब्ल्यूजे इकाई सिंगरौली विकास पाण्डेय जिला अध्यक्ष द्वारा कमेटी के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया कि 1 सप्ताह के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता एवं रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द करते हुए FIR दर्ज हो और सिंगरौली जिले के सभी पत्रकारों को जिला प्रशासन द्वारा आत्मरक्षा हेतु शस्त्र का लाइसेंस प्रदान किये जाये

उक्त मांगों को लेकर के कल दिनांक 4 नवंबर 2019 को दोपहर 12:00 बजे जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा जायेगा जिसमे विकासदेव पाण्डेय ने कहा कि जिले भर के पत्रकार बन्धुओ से

अपील किया गया उक्त न्याय की लड़ाई में उपस्थिति प्रार्थनीय है उक्त बैठक में पत्रकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष- डॉ. डी.डी. मिश्रा, जिलाध्यक्ष- विकास देव पाण्डेय, राजकिशोर पाण्डेय (राजा), नीरज पाण्डेय, शिवगोविंद शाह, अवनीश तिवारी, आरएन पाण्डेय, शशिकान्त कुशवाहा सहित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal